HomeNewsअगर 5 नवंबर को हुआ ऐसा चमत्कार तो भारत की सेमीफाइनल में...

अगर 5 नवंबर को हुआ ऐसा चमत्कार तो भारत की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की, देखें पॉइंट टेबल

अगर 5 नवंबर को हुआ ऐसा चमत्कार तो भारत की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की, देखें पॉइंट टेबल
T20 World Cup 2021, Group 2 points table

लगातार 2 हार के बाद आखिरकार भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप 2021 की अपनी पहली जीत भी दर्ज की। इसके पहले उनको पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हाथों करारी पराजय झेलनी पड़ी थी। अब इस जीत के बाद भारत का नेट रन रेट पॉजिटिव हो गया है।

- Advertisement -

ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल के हिसाब से अफगानिस्तान पर 66 रनों की बड़ी जीत के बाद भारत 2 अंक और 0.073 के नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं नामीबिया पांचवें पायदान फिसल गया। इसके अलावा पाकिस्तान 8 पॉइंट्स के साथ पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। जबकि 4 पॉइंट्स के साथ अफगानिस्तान दूसरे और न्यूज़ीलैंड नंबर 3 पर बना हुआ है।

भारत को चमत्कार की जरूरत

अगर 5 नवंबर को हुआ ऐसा चमत्कार तो भारत की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की, देखें पॉइंट टेबल
5 नवंबर को ग्रुप 2 के मुकाबले

सेमीफाइनल में क्वालिफिकेशन के लिहाज से 5 नवंबर को ग्रुप 2 के सबसे बड़े दो मुकाबले खेले जाएंगे। जहां दोपहर 3:30 बजे से नामीबिया का सामना न्यूज़ीलैंड से होगा। वहीं शाम 7:30 बजे से भारत अपने चौथे मैच में स्कॉटलैंड से भिड़ेगा।

अब इस डबल हेडर में अगर नामीबिया की टीम न्यूजीलैंड को हराने का चमत्कार कर देती है, तब भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रायिकता कई गुना प्रबल हो जाएगी। हालांकि विराट कोहली एंड कंपनी को अगले दोनों मैच हर हाल में जीतना होगा, जो उनके लिए शायद बड़ा काम न हो।

- Advertisement -

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का हाल

अगर 5 नवंबर को हुआ ऐसा चमत्कार तो भारत की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की, देखें पॉइंट टेबल
भारत ने अफगानिस्तान को 66 रन से हराया

टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 89 बॉल में 140 रन की साझेदारी निभाई। रोहित शर्मा ने 47 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 6 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 48 गेंद में 69 रन बनाए।

इस तरह टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विराट स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 144 रन ही बना पाई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद शमी ने झटके। 74 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर