HomeNewsT20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, ये 2 धुरंधर...

T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, ये 2 धुरंधर हैं नंबर 1

T20 me sabse tej satak lagane wale top-10 khiladi
T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

आज के इस विशेष आर्टिकल में हम बात करेंगे T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी के बारे में। बता दें कि हमने इस रिकॉर्ड में टेस्ट का दर्जा पाने वाली टीमों के खिलाड़ियों को जगह दी है। टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दो धुरंधरों के नाम पर है। सबसे पहले इस कीर्तिमान को दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने अपने नाम किया था। उन्होंने साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 7 चौकों की मदद से 36 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

2 महीने बाद रोहित बने T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी

T20 में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में डेविड मिलर ज्यादा दिनों तक अकेले नंबर 1 नहीं रह सके। करीब 2 महीने बाद उनको ये स्थान रोहित शर्मा के साथ साझा करना पड़ा। 22 दिसंबर 2017 को रोहित ने मिलर के इस रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 118 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के और 12 चौके निकले थे। लिस्ट में तीसरा नंबर अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का आता है जिन्होंने साल 2019 में आयरलैंड के विरुद्ध 42 बॉल पर शतक ठोका था। तब उन्होंने ताबड़तोड़ 162 रन बनाए थे।

- Advertisement -

टी-20 की चौथी सबसे तेज सेंचुरी साउथ अफ्रीका के रिचर्ड लेवी ने लगाई थी। रिचर्ड लेवी ने 2012 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 117 रनों का शतक जमाया था। तब उनके बल्ले से 45 गेंदों में शतक देखने को मिला था। इसके बाद इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस (2015), टीम इंडिया के केएल राहुल (2016) और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स (2020) का नाम मौजूद है। इन तीनों ही धुरंधरों ने वेस्टइंडीज के साथ खेलते हुए 46-46 गेंदों में टी-20 का शतक लगाया था।

लिस्ट में आगे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में एरॉन फिंच, क्रिस गेल और कॉलिन मुनरो मौजूद हैं। इन तीनों ही प्लेयर्स को शतक पूरा करने के लिए 47-47 गेंदे लगी थी। फिंच (2013) और गेल (2016) ने इंग्लैंड के विरुद्ध जबकि मुनरो (2018) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस उपलब्धि को हासिल की थी।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर