HomeIND vs NZ 2020IND vs NZ, दूसरा टी-20: सिक्सर किंग बनने से मात्र 2 छक्के...

IND vs NZ, दूसरा टी-20: सिक्सर किंग बनने से मात्र 2 छक्के दूर रोहित शर्मा, देखें लिस्ट

Most sixes in T20I as opener
Most sixes in T20I as opener

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। जहां उनके बल्ले से एक छक्का निकला। रोहित के जल्दी डग आउट लौटने के बाद केएल राहुल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने मैच जिताऊ पारियां खेल 6 विकेट शेष रहते 204 रनों के लक्ष्य को पूरा कर लिया।

पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रविवार को एक बार फिर ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड धराशायी करने के और करीब आ गए हैं।

- Advertisement -

सिक्सर किंग बनने के लिए रोहित को 2 छक्कों की जरूरत

गौरतलब हो कि रोहित ने 7 रनों की पारी में एक छक्का लगाया था। इस एक छक्के की मदद से रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर 104 छक्के पूरा कर लिए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने लगाए हैं। गेल के नाम पर 57 टी-20 मैचों की 54 पारियों में 105 छक्के दर्ज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में होने वाले दूसरे टी-20 में अगर रोहित 2 छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं। तब वे गेल को पछाड़ सबसे ज्यादा टी-20 छक्के लगाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन जाएंगे।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनिंग बल्लेबाजों में रोहित और गेल के बाद मार्टिन गुप्टिल मौजूद हैं। गुप्टिल ने 66 टी-20 पारियों में 2139 रन बनाते हुए 103 छक्के लगाए हैं। इसके बाद एरॉन फिंच ने 51 पारियों में 82 और डेविड वॉर्नर ने 69 पारियों में 79 छक्के लगाए हैं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर