HomeIND vs NZ 2020IND vs NZ 1st T20I RECORDS: इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा,...

IND vs NZ 1st T20I RECORDS: इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा, मैच में बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड

Rohit Sharma record list for IND vs NZ 1st T20I
Most runs in T20I

साल 2020 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ (IND vs NZ 2020) विदेशी धरती (Auckland) पर अपना पहला मैच खेलेगी। गौरतलब हो कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली टी-20 में आराम किया था। जिसके बाद वे अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दोबारा खेलते हुए नजर आएंगे। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच होने वाले पहले टी-20 (IND vs NZ 1st T20I) मुकाबले में रोहित शर्मा 5 बड़े रिकॉर्ड (Record) तोड़ सकते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) मैच में रोहित (Rohit Sharma) के निशाने पर 5 रिकॉर्ड (Record)

  1. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा हमवतन विराट कोहली को पीछे छोड़ नंबर 1 की कुर्सी हासिल कर सकते हैं। विराट कोहली 78 टी-20 मैचों की 72 पारियों में 2689 रनों के साथ पहले पायदान पर विराजमान हैं। रोहित को कोहली से आगे निकलने के लिए 57 रनों की जरूरत होगी। रोहित के नाम फिलहाल 2633 टी-20 रन दर्ज हैं।

2. रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए 218 मैचों की 216 पारियों में 9937 रन बना लिए हैं। अब ऑकलैंड (Auckland) में उन्हें बतौर ओपनर दस हजारी बनने के लिए 60 रनों की और दरकार होगी। अगर रोहित ऐसा करने में सफल रहते हैं तब वे 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले दुनिया के 21वें और चौथे भारतीय ओपनर बन जाएंगे।

- Advertisement -

3. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा 261 रन मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज है। जबकि रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 198 रन बना चुके हैं। रोहित को इस मामले में नंबर 1 बनने के लिए 64 रन चाहिए।

4. विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 24 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं रोहित के बल्ले से 4 शतक और 19 अर्धशतक निकले। इस तरह कोहली 24 और रोहित 23 दफा पचास या उससे ज्यादा रनों की पारी टी-20 में खेल चुके हैं। रोहित को कोहली के बराबर पहुंचने के लिए एक फिफ्टी और लगानी होगी।

5. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के क्रिस के बल्ले से आए हैं। गेल ने 54 टी-20 पारियों में ओपनर के तौर पर 105 छक्के जड़े हैं। जबकि रोहित इस मामले में उनसे 3 छक्के पीछे हैं। अगर रोहित ने ऑकलैंड में 3 छक्के जड़ दिए तो ये रिकॉर्ड भी उनके नाम हो जाएगा।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर