HomeWomens Premier LeagueWPL 2025: दिल्ली को हराकर गुजरात का बड़ा उलटफेर, यूपी प्लेऑफ से...

WPL 2025: दिल्ली को हराकर गुजरात का बड़ा उलटफेर, यूपी प्लेऑफ से बाहर, देखें पॉइंट्स टेबल

WPL 2025 Points Table update: दिल्ली कैपिटल्स पर गुजरात जायंट्स की धमाकेदार जीत से प्लेऑफ की रेस रोचक हो गई है।

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक मोड़ ले चुकी है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17वें मैच के बाद WPL 2025 पॉइंट्स टेबल में बड़े फेरबदल हुए हैं। बता दें कि टूर्नामेंट का 17वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स (DCW vs GGW) के बीच शुक्रवार को खेला गया। गुजरात की टीम ने जबरदस्त पलटवार करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हार का स्वाद चखाया। लगातार तीन मैच जीतने के बाद दिल्ली की हार हुई है।

WPL 2025 प्लेऑफ से बाहर यूपी वॉरियर्स

गुजरात जायंट्स की दिल्ली कैपिटल्स पर 5 विकेट की जीत के बाद यूपी वॉरियर्स इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है। सात मुकाबलों में उनके खाते में केवल दो जीत और पांच हार है। उनके केवल चार अंक हैं। यूपी के पास अब केवल एक मैच बचा है। जिसे जीतकर वे अधिकतम 6 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे। लेकिन प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए 8 या उससे ज्यादा पॉइंट्स की जरूरत होगी।

- Advertisement -

प्लेऑफ में अब तक केवल दिल्ली कैपिटल्स ने क्वालिफाई किया है। उन्होंने आठ में से पांच मैच जीते और 10 अंक लेकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली। अब प्लेऑफ की दौड़ में तीन टीमें शेष रह गई हैं- गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस और आरसीबी।

जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पर भी प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 6 मैचों में दो जीत की बदौलत उन्होंने चार अंक हासिल किए। अब प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी को अपने अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। दोनों मैच जीतने के बावजूद बेंगलुरू अधिकतम 8 अंकों तक पहुंच सकती है। इस स्थिति में वे बेहतर नेट रन के आधार पर ही गुजरात या मुंबई से आगे निकल सकते हैं।

गुजरात और मुंबई के पास आसान मौका

लगातार तीन जीत दर्ज करते हुए गुजरात जायंट्स ने सात मैचों में आठ अंक हासिल किए। वहीं मुंबई इंडियंस के खाते में छह मैचों में आठ पॉइंट्स हैं। आठ-आठ पॉइंट्स वाली इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में जाने के लिए केवल एक जीत की जरूरत है। ये दोनों टीमें आठ पॉइंट्स के साथ भी प्लेऑफ में कदम रख सकती हैं, बशर्तें इनका नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से बेहतर से हो।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।