HomeWomens Premier LeagueWPL 2025: एलिमिनेटर जीतकर मुंबई ने बनाई फाइनल में जगह, गुजरात बाहर,...

WPL 2025: एलिमिनेटर जीतकर मुंबई ने बनाई फाइनल में जगह, गुजरात बाहर, 15 को फाइनल

WPL 2025 Eliminator, MI vs GG: मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

WPL 2025 MI-W vs GG-W Eliminator: मुंबई इंडियंस महिला टीम ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 47 रनों से हरा दिया है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही मुंबई ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स विमेन फाइनल से बाहर हो गई। अब 15 मार्च को फाइनल की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी।

मुंबई इंडियंस ने खड़ा की तगड़ा स्कोर

हैली मैथ्यूज और नैट-सीवर ब्रंट की अर्धशतकीय पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस विमेन ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर बनाया। मैथ्यूज ने 50 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। जिसमें से दस चौके और तीन छक्के शामिल थे। उधर सीवर-ब्रंट के बल्ले से भी 41 गेंदों में 77 रन आए। उन्होंने दस चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 300 के स्ट्राइक रेट से 12 गेंदों में 36 रन कूटे। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 15 रन की पारी खेली।

- Advertisement -

गुजरात की ओर से तेज गेंदबाज डेनियल गिबसन ने चार ओवर में 40 रन देकर दो विकेट निकाले। एक काशवी गौतम की झोली में गिरा।

166 पर सिमटी गुजरात विमेन की पारी

213 रनों के जवाब में गुजरात जायंट्स महिला टीम 19.2 ओवर में 166 जोड़ कर ऑलआउट हो गई। उनके लिए डेनियल गिबसन ने सबसे ज्यादा 24 बॉल में सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी खेली। फोबे लिचफिल्ड ने 20 बॉल में 31 रन बनाए। वहीं भर्ती फुलमाली ने 20 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। 214 रनों के चेज में इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा और कोई खास योगदान नहीं दे पाया और गुजरात लक्ष्य से 47 रन दूर रह गई।

77 रनों की पारी खेली खेलने वाली ऑफ स्पिन गेंदबाज हैली मैथ्यूज ने 3.2 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं लेग स्पिनर अमेलिया केर ने दो सफलताएं अर्जित की। शबनिम इस्माइल और नैट-सीवर ब्रंट को एक-एक विकेट मिला। 77 रन और तीन विकेट के लिए हैली मैथ्यूज प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।