विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) का एलिमिनेटर मैच 13 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI-W) और गुजरात जायंट्स (GG-W) की महिला टीम के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। जो भी टीम एलिमिनेटर जीतेगी वो दिल्ली कैपिटल्स के साथ 15 मार्च को इसी मैदान पर फाइनल खेलेगी। वहीं हारने वाली टीम की घर वापसी होगी। मुंबई की टीम ने दूसरे पायदान पर रहते हुए लगातार तीसरी बार एलिमिनटेर में जगह बनाई है। वहीं गुजरात ने पहली बार प्लेऑफ (एलिमिनटेर) के लिए क्वालिफाई किया है।
MI-W vs GG-W हेड टू हेड रिकॉर्ड
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स पहली बार एलिमिनेटर खेलने जा रहे हैं। वहीं ग्रुप स्टेज के दौरान दोनों टीमें छह बार आपस में टकराई हैं, जिनमें से सभी छह मुकाबले मुंबई महिला टीम ने जीते। अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ आर या पार की लड़ाई में गुजरात जायंट्स को पहली जीत की दरकार है।
मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट
WPL 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर की जाएगी। वहीं इस मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर आएगा। भारतीय समय के हिसाब से मुकाबला 13 मार्च, गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। वहीं टॉस शाम सात बजे किया जाएगा।
मुंबई इंडियंस विमेन की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में मिली हार के बावजूद मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन में छेड़छाड़ करने से परहेज कर सकती है।
हेली मैथ्यूज, एमेलिया केर, नैट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, पारुणिका सिसोदिया
गुजरात जायंट्स विमेन की संभावित प्लेइंग XI
आखिरी मौके पर गुजरात जायंट्स की महिला टीम प्लेइंग ग्यारह में बदलाव करने से बचना चाहेगी।
बेथ मूनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, हरलीन देओल, एशली गार्डनर (कप्तान), फोबे लिचफिल्ड, डियांड्रा डॉटिन, भारती फुलमाली, सिमरन शैख, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा