WPL 2025 Points Table: RCB का पहले पायदान पर कब्जा, 4 मैच के बाद देखें ताजा पॉइंट्स टेबल

Manoj Kumar

February 18, 2025

wpl 2025 points table match 4 rcb vs dc

महिला प्रीमियर लीग (IPL 2025) का चौथा मुकाबला आरसीबी (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स DC() के बीच बड़ौदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 8 विकेट अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स विमेंस ने पहले बैटिंग करते हुए 19.3 ओवर में सभी 10 विकेट खोने के बाद 141 रनों का स्कोर बनाया।

रसीबी ने कप्तान स्मृति मंधाना की 81 रनों की शानदार पारी के बलबूते 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। तीन विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज रेणुका सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू विमेंस की इस दमदार जीत के WPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में बदलाव नजर आ रहे हैं। चार मैचों की समाप्ति के बाद आइए अंकतालिका (WPL Points Table 2025) में टीमों की ताजा स्थिति पर एक नजर डालते हैं।

WPL 2025 पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

बेंगलुरू की महिला टीम ने दिल्ली को हराकर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दो मैचों में उनकी यह दूसरी जीत है। दो मैचों में चार पॉइंट्स के साथ आरसीबी विमेंस प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल 2025 पर पहले नंबर पर है। इसके बाद दो अंकों वाली गुजरात जायंट्स का कब्जा है। दो मैच खेल चुकी गुजरात को एक मैच में जीत और एक मैच में हार मिली। उन्होंने यूपी वॉरियर्स को हराया था।

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से चौथा मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स महिला तीसरे पायदान पर मौजूद है। एक हार और एक जीत के बाद उनके दो अंक हैं। इस हार के पहले दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से पराजित किया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स मौजूद हैं। दोनों टीमों ने एक-एक मैच खेले जिसमें उनको हार का मुंह देखना पड़ा। मुंबई को दिल्ली के हाथों तो वहीं यूपी वॉरियर्स को गुजरात के हाथों का हार सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

WPL 2025: मंधाना और रेणुका के दम पर RCB की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली को 8 विकेट किया पस्त

IPL 2025 Full Schedule: आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल यहां देखें

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।