Women’s T20 World Cup 2024: भारत के मैचों की पूरी लिस्ट

2024 Women's T20 World Cup: भारतीय महिला टीम के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल।

Manoj Kumar

October 4, 2024

india matches in womens t20 world cup 2024

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो गया है। 3 अक्टूबर को पहले मैच में बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 16 रनों से हराया तो वहीं शाम के मुकाबले में श्रीलंका के पाकिस्तान ने 31 रन से बाजी मारी। 4 अक्टूबर से टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

मालूम हो कि पांच टीमों समेत भारत ग्रुप-ए में हैं। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम मौजूद है। लीग राउंड में हर एक टीम को चार मुकाबले खेलने हैं। यानि लीग स्टेज के दौरान भारत चार मैच खेलेगा। अपने ग्रुप में टॉप में रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करेगी।

महिला विश्व कप में भारत के लीग मैचों की पूरी लिस्ट

2024 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी। इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला यानि भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 6 अक्टूबर को दुबई की मेजबानी में होगा। भारत का ये इकलौता मैच होगा जो दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। बाकी के मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें | Women’s T20 World Cup 2024: भारत की टीम पर एक नजर

भारतीय महिला टीम अपना तीसरा मैच 9 अक्टूबर को श्रीलंका के साथ दुबई में खेलेगी। इसके बाद भारत का चौथा और आखिरी लीग 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ शारजाह में होगा। सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स और डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें जा सकेंगे।

तारीखटीमजगहसमय
4 अक्टूबरभारत vs न्यूजीलैंडदुबई7:30 PM
6 अक्टूबरभारत vs पाकिस्तानदुबई3:30 PM
9 अक्टूबरभारत vs श्रीलंकादुबई7:30 PM
13 अक्टूबरभारत vs ऑस्ट्रेलियाशारजाह7:30 PM
Women’s T20 World Cup 2024 में भारत के मैचों पर के नजर
Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।