आज विमेंस वर्ल्ड कप में भारत-श्रीलंका मैच, सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीतना होगा मुकाबला

Manoj Kumar

October 9, 2024

india womens vs sri lanka womens match 12 dubai

IND vs SL: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज 9 अक्टूबर को भारत और श्रीलंका शाम साढ़े सात बजे से दुबई में भिड़ेंगे। भारतीय महिला की टीम की नजरें श्रीलंका से एशिया कप के फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने पर होगी। अगर भारत श्रीलंका को हरा देता है, तो पॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। जबकि हारने पर टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में पिच जाएगी।

IND vs SL हेड टू हेड टी20 रिकॉर्ड

महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आज भारत और श्रीलंका 26वीं बार एक दूसरे से भिड़ेंगे। अब तक खेले गए 25 मैचों में से टीम इंडिया ने 19 मुकाबले जीते हैं। वहीं 5 बार श्रीलंका को जीत हासिल हुई है। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं आया। आखिरी बार श्रीलंका ने भारत को ऐसा कप 2024 के फाइनल में हराया था।

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं। पांच में भारत ने चार मैचों में बाजी मारी। जबकि श्रीलंका को केवल एक बार जीत का स्वाद चखने को मिला। ओवरऑल और वर्ल्ड कप रिकॉर्ड को देखा जाए तो आज के मैच में टीम इंडिया का पलड़ा कहीं ज्यादा भारी नजर आ रहा है।

पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल पर ऑस्ट्रेलिया की टीम दोनो मुकाबले जीतकर टॉप पर है। उनके 4 अंक हैं। इसके बाद दो-दो अंकों के साथ पाकिस्तान दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और भारत चौथे नंबर पर हैं। इन तीनों टीमों के खाते में एक जीत और एक हार दर्ज है। दोनों मैच गंवाने के बाद बिना किसी अंक के श्रीलंका पांचवें पायदान पर है।

टीम इंडिया का सेमीफाइनल का समीकरण

अगर भारतीय टीम श्रीलंका को हरा देती है तो उनके 4 अंक हो जाएंगे और वे दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। इस जीत के बावजूद भारत को सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिलेगा। सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला कड़ा मुकाबला भी जीतना होगा। साथ ही नेट रनरेट भी अच्छा रखना होगा।

बता दें कि टी20आई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया विमेंस का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप में भी इंडिया (2-4)का रिकॉर्ड खराब है। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से अपना आखिरी मैच हार जाता है, तब भारत को सेमीफाइनल में क्वालिफ़ाई करने के लिए अन्य टीमों के नतीजों और रन रेट पर निर्भर करना पड़ेगा।

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।