चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे पहला सीजन 1998 में बांग्लादेश में खेला गया था। तब फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर पहला सीजन साउथ अफ्रीका ने जीता था।
2000- न्यूजीलैंड
साल 2000 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी पर न्यूजीलैंड ने कब्जा किया था। केन्या के नैरोबी में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को मात दी थी।
2002- भारत और श्रीलंका
2002 चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता दो टीमों को चुना गया था। दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल रद्द हो गया था। जिसके बाद सौरव गांगुली और सनथ जयसूर्या को ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी थी।
2004- वेस्टइंडीज
चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा सीजन साल 2004 में इंग्लैंड ने होस्ट किया था। तब इंग्लैंड को फाइनल में मात देकर वेस्टइंडीज की टीम ने पहली बार इस ट्रॉफी को जीती थी।
2006- ऑस्ट्रेलिया
साल 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भारत में हुआ था। लेकिन भारत फाइनल तक नहीं पहुंच ओय था। तब वेस्टइंडीज को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी उठाई थी।
2009- ऑस्ट्रेलिया
चैंपियंस ट्रॉफी 2009 साउथ अफ्रीका की मेजबानी में हुआ था। जहां ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया था। इस बार ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
2013- भारत
साल 2017 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी पर दूसरी पर कब्जा जमाया था। बर्मिंघम में आयोजित फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को शिकस्त देकर भारत दोबारा चैंपियन बना था।
2017- पाकिस्तान
चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी सीजन साल 2017 में इंग्लैंड और वेल्स में खेला गया था। लंदन में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने कब्जे में कर ली।