Search
Close this search box.

रनमशीन कोहली के बल्ले से निकला छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में केएल राहुल और शिखर धवन ने भारतीय पारी का आगाज किया। लेकिन ये जोड़ी बिना कोई रन बनाए टूट गई। ग्लेन मैक्सवेल ने केएल राहुल को शून्य पर आउट कर किया। इसके बाद बैटिंग के लिए आए कप्तान विराट कोहली ने एक छक्के की मदद से बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली के 300 छक्के पूरे

रनमशीन कोहली के बल्ले से निकला छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड, इस खास लिस्ट में हुए शामिल
रनमशीन कोहली के बल्ले से निकला छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जैसे ही सीन एबॉट के गेंद पर छक्का जड़ा। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के भी पूरे कर लिए। आईपीएल समेत टी-20 क्रिकेट के अन्य फॉर्मेट में 300 छक्के पूरे करने वाले कोहली चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली के खाते में 299 टी-20 मैचों की 284 पारियों में 9478 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली 47 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ 63 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

ऐसा करने वाले कोहली चौथे भारतीय

टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली 300 छक्के तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय हैं। उनसे पहले ये कमाल रोहित शर्मा, सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी भी कर चुके हैं। इन सभी में रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं। रोहित ने 340 टी-20 मैचों में 8974 रन बनाते हुए 6 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम पर 380 छक्के शामिल हैं। रोहित के बाद इस लिस्ट में सुरेश रैना मौजूद हैं। जिन्होंने 319 टी-20 मैचों में 8392 रन बनाते हुए 311 छक्के जड़े हैं। जबकि महेंद्र सिंह धोनी 331 मैचों के टी-20 करियर में 6821 रन बनाते हुए 302 छक्के लगाए हैं।

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करे तो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के हैं। सिक्सर किंग क्रिस गेल 411 टी-20 मैच में 1001 छक्कों का लगा चुके हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 13584 रन सहित 22 शतक और 85 अर्धशतक निकले हैं।

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो