वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी, देखें कहां तक पहुंचे रोहित

Manoj Kumar

February 10, 2025

most hundreds in odi top 10 list 2025

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक इंग्लैंड के खिलाफ कटक के मैदान पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला जमकर बरसा। उन्होंने 90 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के लगाए। रोहित के इस शतक की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड के 305 रनों के लक्ष्य को 33 गेंद और 4 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया। साथ ही सीरीज में भारत 2-0 से अजेय हो गया है। रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक के बाद वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी की ताजा लिस्ट पर आइए एक नजर डालते हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले नंबर वन खिलाड़ी विराट कोहली हैं। 296 मैचों की 283 पारियों में कोहली 50 शतक जड़ चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13911 रन भी निकले। कोहली का सबसे बड़ा शतक 183 रनों का है, जो पाकिस्तान के खिलाफ साल 2012 में निकला था। 50 शतक के अलावा विराट के नाम 72 फिफ्टी भी शामिल हैं।

विराट कोहली के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक लगाने का कमाल सचिन तेंदुलकर ने किया है। तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 49 शतक लगाए। उनके खाते में 18426 रन दर्ज हैं। तेंदुलकर का हाई स्कोर 200 नाबाद रनों का है, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2010 में लगाया था।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है। यह खिलाड़ी भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे वनडे में 119 रनों की पारी खेलकर 32वां शतक लगाया। अब रोहित के 267 वनडे में 32 शतक हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 10987 रन भी अपने नाम किए। रोहित शर्मा वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

375 मैचों में 30 शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। वह सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के नंबर वन खिलाड़ी हैं। लिस्ट में पांचवें नंबर पर श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम शामिल है। जयसूर्या ने 445 वनडे में 28 सेंचुरी अपने नाम की। 27 शतकों के साथ साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने लिस्ट में छठवां स्थान अपने नाम किया।

इसके बाद लिस्ट में शामिल एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और कुमार संगाकारा का नाम आता है। तीनों दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने वनडे करियर में लगाए 25-25 शतक लगाने का कारनामा किया। नंबर 10 पर भी तीन खिलाड़ियों का कब्जा है। ये तीन खिलाड़ी तिलकरतने दिलशान, सौरव गांगुली और डेविड वॉर्नर हैं। तीनों खिलाड़ियों के खाते में 22-22 शतक मौजूद हैं।

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।