IPL Record: 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

Manoj Kumar

April 30, 2025

most runs in 20th over in ipl

Most runs in 20th over in IPL: आज के इस खास लेख में हम बात करेंगे आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में।

आईपीएल के इतिहास में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन रवींद्र जडेजा ने बनाए हैं। साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ हर्षल पटेल के 20वें से 36 रन बटोरे थे। इस ओवर में उन्होंने 5 छक्के और एक चौके की मदद से 36 रन बनाए थे।

इसके बाद मुंबई इंडियंस के रोमारियो शेफर्ड का नंबर आता है। शेफर्ड ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के एनरिक नोर्टजे के 20वें ओवर से 32 रन निकाले थे। उस ओवर में शेफर्ड ने चार छक्के और दो जड़े थे।

आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन मारने वाले तीसरे बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। पंत ने साल 2024 में गुजरात टाइटंस के मोहित शर्मा के खिलाफ अंतिम ओवर में 30 रन जड़े थे। उनके बल्ले से चार छक्के और एक चौका निकला था।

केकेआर के रिंकू सिंह भी आईपीएल के 20वें ओवर में 30 रन जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। रिंकू ने 2023 के आईपीएल में गुजरात के तेज गेंदबाज यश दयाल के ओवर से 30 रन बटोरे थे। इस ओवर में उन्होंने लगातार 5 छक्के उड़ाए थे।

लिस्ट में पांचवें नंबर पर श्रेयस अय्यर का नाम दर्ज है। 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए अय्यर ने केकेआर के शिवम मावि के 20वें में 28 रन कूटे थे। अय्यर ने चार सिक्स और एक फॉर लगाया था।

2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट के अशोक डिंडा के आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या ने 28 रन निकाले थे। उस एक ओवर में हार्दिक के बल्ले से चार छक्के समेत एकक चौक निकला था।

इस खास सूची में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम भी मौजूद है। 2020 में राजस्थान रॉयल्स के आर्चर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लुंगी एंगीडी द्वारा 20वें ओवर में 26 रन बनाए थे। उन्होंने चार छक्के जड़ा था।

आरसीबी के एबी डिविलियर्स भी 20वें ओवर में 26 रन जड़ चुके हैं। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के अशोक डिंडा के ओवर में दो छक्के और तीन चौके की मदद से 26 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या का नाम दोबारा शामिल है। पांड्या ने 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20वें ओवर से 26 रन निकाले थे। तब हार्दिक के सामने कार्तिक त्यागी गेंदबाज थे।

20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दसवें बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। आईपीएल 2013 में रोहित ने डेविड हसी के 20वें ओवर में 26 रन बनाए थे। इस ओवर में रोहित ने तीन छक्के और दो चौके मारे थे।

इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स के अब्दुल समद ने भी एंट्री कर ली है। आईपीएल 2025 के 36वें मैच में समद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने संदीप शर्मा के 20वें ओवर में चार छक्के की मदद से 26 रन कूटे थे।

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।