IPL 2025 में सबसे मंहगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

Manoj Kumar

November 25, 2024

rishabh pant expensive player in ipl 2025 auction

Most expensive player in IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 में पहले दिन की नीलामी बेहद रोमांचक रही। ऑक्शन का पहला घंटा सबसे विशेष रहा जहां कुछ ही मिनटों में इतिहास बदल दिया गया। जी हां पल भर में सबसे मंहगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूट गया। आइए पहले दिन आईपीएल 2025 में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची पर एक नजर डालते हैं।

IPL में सबसे महंगे बिके ऋषभ पंत

आईपीएल 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें कि पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था। 27 करोड़ की मोटी राशि के साथ ही ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

कुछ ही क्षण पहले सबसे महंगे खिलाड़ी का ताज श्रेयस अय्यर के सिर पर सजा था। उनको पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख में खरीदा था। लेकिन कुछ ही देर बाद यह रिकॉर्ड टूट कर ऋषभ पंत के नाम के साथ जुड़ गया। नतीजतन श्रेयस अय्यर आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिसल गए। गौरतलब हो कि श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। उन्हें भी रिलीज किया गया था।

2025 की नीलामी में सबसे ज्यादा रकम पाने वाले तीसरे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर हैं। 23.75 करोड़ रुपये में वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने। इसके बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (RTM) और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम आता है। दोनों खिलाड़ियों को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया।

2025 के सबसे महंगे टॉप-5 खिलाड़ियों में भारतीयों के जगह बनाने के बाद छठवें नंबर पर पहले विदेशी खिलाड़ी का नाम है। यह खिलाड़ी जोस बटलर हैं, जिनको गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 14 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए।

पहले दिन की नीलामी में चार खिलाड़ी 12.50 करोड़ रुपये में बिके। इन खिलाड़ियों में शामिल ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस, जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स, जोश हेजलवुड को आरसीबी और मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

आईपीएल 2025 में सबसे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

IPL 2025 में सबसे मंहगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी
IPL 2025 में सबसे मंहगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी
Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।