आज के इस खास लेख में हम बात करेंगे आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में।
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
आईपीएल के इतिहास में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकला है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। वैभव सूर्यवंशी ने 7 चौके और 11 छक्के की बदौलत 38 गेंदों में 101 रन बनाए थे।
आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय यूसुफ पठान हैं। 2010 में पठान ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में लगाया था। उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के जड़े थे।
इसके बाद पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य का नंबर आता है। आर्य ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 39 बॉल में शतक जड़ा था। आर्य के बल्ले से 42 गेंदों में 103 रन आए थे।
40 गेंदों में शतक ठोकने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। अभिषेक ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन कूटे थे।
लिस्ट में अगला नाम किंग्स इलेवन पंजाब के मयंक अग्रवाल है। साल 2020 में मयंक अग्रवाल ने शारजाह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 45 बॉल में शतक लगाया था।
सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठवें बल्लेबाज ईशान किशन हैं। आईपीएल 2025 में ईशान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 106 रनों का नाबाद शतक लगाया था। तब उनके बल्ले से 45 बॉल में सेंचुरी आई थी।
46 गेंदों में शतक लगाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के मुरली विजय सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलते हुए 46 गेंदों में शतक पूरा किया था। तब मुरली विजय ने बतौर ओपनर 127 रन जड़े थे।
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी में विराट कोहली हैं। 2016 में कोहली ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 47 गेंदों में शतक ठोका था। उस मैच में कोहली ने 12 चौके और 8 छक्के जड़ते हुए कुल 113 रन बनाए थे।
वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से सबसे तेज शतक नौवां शतक साल 2011 में आया था। दिल्ली डेयरडेविल्स के सहवाग ने डेक्कन चारजर्स के खिलाफ 48 गेंदों में शतक जड़ा था।
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दसवें भारतीय ऋद्धिमान साहा हैं। साहा ने साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ 49 गेंदों में शतक पूरा किया था।