Search
Close this search box.

T20 वर्ल्ड कप 2021: राउंड-1 के बाद ऐसा है सुपर-12 का फुल शेड्यूल, एक नजर में देखें भारत के मैच

Team India league matches in T20 World Cup 2021
T20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के लीग मैच

शुक्रवार को ग्रुप ए में नामीबिया बनाम आयरलैंड और श्रीलंका बनाम नीदरलैंड के मुकाबलों के साथ ही टी-20 वर्ल्ड 2021 का क्वालिफायर राउंड यानी राउन्ड-1 भी समाप्त हो गया। नतीजों की बात करें तो नामीबिया ने 8 विकेट से आयरलैंड को हराया। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ श्रीलंका ने 8 विकेट से बाजी मारी। इसी के साथ सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करने वाली चार टीमों में श्रीलंका, नामीबिया, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश शुमार हुए।

राउंड-1 के बाद पॉइंट्स टेबल की बात करें तो ग्रुप ए में सभी तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ श्रीलंका ने पहला स्थान अपने नाम किया। 4 पॉइंट्स के साथ नामीबिया दूसरे नंबर पर रहा। क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद आयरलैंड और नीदरलैंड सुपर 12 की दौड़ से बाहर हो गए। वहीं, दूसरी ओर ग्रुप बी में स्कॉटलैंड ने 6 अंक लेकर पहले स्थान पर कब्जा किया। 4 अंकों के साथ बांग्लादेश की टीम दूसरे नंबर पर रही। सुपर 12 की रेस से बाहर होने वाली टीमों में ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2021 में सुपर-12 की टीमें

क्वालिफायर राउंड से चारों टीमों के प्रवेश के बाद सुपर 12 के ग्रुप 1 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज के साथ बांग्लादेश और श्रीलंका भी जुड़ गए हैं। जबकि ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान के अलावा स्कॉटलैंड और नामीबिया ने जगह बनाई।

एक नजर भारत के मैचों पर

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को खेलेगी। इसके बाद वे 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेंगे। 3 नवंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच अबू धाबी में मुकाबला होगा। इसके बाद विराट कोहली एंड कंपनी 5 नवंबर को स्कॉटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया से दो-दो हाथ करेगी। ये सभी मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का पूरा शेड्यूल

क्वालिफायर राउंड के बाद विश्व कप 2021 के सुपर 12 का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है।

T20 World Cup 2021 Full schedule after Round 1
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में ग्रुप 1 का पूरा कार्यक्रम
T20 World Cup 2021 Full schedule after Round 1
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में ग्रुप 2 का पूरा कार्यक्रम