Search
Close this search box.

IND vs SA 3rd ODI: रोमांचक मैच में द. अफ्रीका 4 रन से विजयी, भारत का 3-0 से क्लीन स्वीप

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीसरा वनडे रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। जहां मेजबानों ने टीम इंडिया को 4 रन से हरा दिया। भारत की इस हार के साथ ही सीरीज भी 3-0 से दक्षिण अफ्रीका के नाम हो गई। सबसे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 49.5 ओवर में 287 रनों पर ऑलआउट हो गया।

IND vs SA 3rd ODI: रोमांचक मैच में द. अफ्रीका 4 रन से विजयी, भारत का 3-0 से क्लीन स्वीप
टीम इंडिया (Photo: Twitter)

इसके बाद 288 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी टीम इंडिया 49.2 ओवर में 283 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वे लक्ष्य से 4 रन दूर रह गए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी और एंडिले फेहलुकवायो ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। जबकि ड्वेन प्रेटोरियस ने 2 और सिसांदा मगाला व केशव महाराज को एक-एक सफलता हाथ लगी।

भारत के लिए 3 खिलाड़ियों ने लगाए अर्धशतक

भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने 84 गेंदों में 5 चौके जड़ते हुए 65 रनों की फिफ्टी लगाई। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने 73 बॉल में 61 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। एक समय टीम इंडिया ने 42.1 ओवर में 210 रनों पर 6 विकेट खो दिए थे। तब दीपक चाहर ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब ले गए।

उन्होंने वनडे जीवन का दूसरा अर्धशतक जमाया और 34 गेंदों में ताबड़-तोड़ 54 रन जड़ दिए। इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर आठवें विकेट लिए 31 गेंदों में 55 रन जोड़ दिए। तभी ड्वेन प्रेटोरियस ने चाहर को आउट कर भारत की जीत पर पानी फेर दिया। भारत का फाइनल 49.2 ओवर में 283 रन रहा।

डिकॉक के शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने बनाए 287 रन

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गंवाने के बाद 287 रन बनाए थे। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने वनडे करियर का 17वां शतक लगाया। उन्होंने 130 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के की सहायता से 124 रनों का शतक जमाया। वहीं 52 रन की पारी खेलने वाले वेन दर दुसेन पारी के दूसरे सफल बल्लेबाज बने। 52 रनों की पारी में उनके बल्ले से 4 चौके और एक छक्का निकला।

इसके अलावा डेविड मिलर ने 39 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट युजवेंद्र चहल ने लिया।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो