शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंगहम टेस्ट के दूसरे दिन 387 गेंदों में 269 रनों की पारी खेली। इस पारी में भारतीय कप्तान ने 30 चौके और तीन छक्के जड़े। गिल की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रनों का तगड़ा का स्कोर खड़ा किया। भले ही शुभमन गिल तिहरा शतक नहीं लगा पाए लेकिन 269 रनों की पारी खेलकर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड धराशायी जरूर कर दिए।
टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में 269 रनों की पारी खेलने के बाद शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का 254 नाबाद रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो कोहली ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में बनाया था।
- शुभमन गिल- 269 vs इंग्लैंड
- विराट कोहली- 254* vs साउथ अफ्रीका
- विराट कोहली- 243 vs श्रीलंका
- विराट कोहली- 235 vs इंग्लैंड
- एमएस धोनी- 224 vs ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड में सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने वाले भारतीय
सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ते हुए शुभमन गिल इंग्लैंड की धरती पर एक टेस्ट पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। गावस्कर ने 1979 में द ओवल में 221 रनों की पारी खेली थी। 46 साल बाद इस रिकॉर्ड को गिल ने तोड़ दिया है।
- शुभमन गिल- 269, 2025
- सुनील गावस्कर- 221, 1979
- राहुल द्रविड़- 217, 2002
- सचिन तेंदुलकर- 193, 2002
- रवि शास्त्री- 187, 1990
घर के बाहर टेस्ट में 250+ का स्कोर बनाने वाले भारतीय
- वीरेंद्र सहवाग- 309 vs पाकिस्तान, मुल्तान
- राहुल द्रविड़- 270 vs पाकिस्तान, रावलपिंडी
- शुभमन गिल- 269 vs इंग्लैंड, एजबेस्टन
- वीरेंद्र सहवाग- 254 vs पाकिस्तान, लाहौर
इंग्लैंड में 250 प्लस टेस्ट स्कोर बनाने वाले विदेशी कप्तान
- बॉब सिम्पसन (ऑस्ट्रेलिया) -311, ओल्ड ट्रेफोर्ड
- ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका)- 277, एजबेस्टन
- शुभमन गिल (भारत)- 269, एजबेस्टन