Search
Close this search box.

रोहित हिटमैन ने धराशायी किया महेंद्र सिंह धोनी का महारिकॉर्ड, बन गए ऐसे नंबर 1 बल्लेबाज

Rohit Sharma ne toda Mahendra Singh Dhoni ka record
रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी क रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2021 का नौवां मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। जहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। क्विंटन डि कॉक और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को जोरदार शुरुआत देते हुए 55 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान रोहित हिटमैन ने आईपीएल का महारिकॉर्ड धराशायी कर दिया।

रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

रोहित शर्मा 25 गेंदों में 32 रन बनाकर विजय शंकर का शिकार बने। इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। मैच का दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। अब रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में नंबर 1 भारतीय बन गए हैं। वहीं ओवर ऑल लिस्ट में वे तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

अब रोहित शर्मा के खाते में 203 मैचों की 198 पारियों में 217 छक्के हो गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5324 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खाते में 216 छक्के शामिल हैं। उन्होंने 206 आईपीएल मैचों की 183 पारियों में 4632 रन बनाते हुए 216 छक्के लगाए हैं। वे अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे पायदान पर फिसल गए हैं। जबकि वे ऐसा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

जबकि IPL में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के क्रिस गेल के नाम पर हैं। जिन्होंने 134 मैचों में 351 छक्के उड़ाए हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद एबी डिविलियर्स ने 171 मैचों में 237 छक्के अपने नाम किए हैं। नंबर 3 पर रोहित, नंबर 4 पर धोनी और नंबर 5 पर 201 छक्के लगाने वाले विराट कोहली विराजमान हैं।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो