Search
Close this search box.

एक साल बाद वापसी करने वाले रोहित हिटमैन ने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

भारत के विरुद्ध तीसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 338 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में एक साल से भी ज्यादा वक्त के बाद एक्शन में दिखाई दिए। हालांकि वे 77 गेंदों का सामना करने बाद 26 रन ही बना पाए। इस पारी में उनके बल्ले से 3 चौके और एक छक्का निकला। इस छक्के की बदौलत रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल किया जो अभी तक विश्व का और कोई बल्लेबाज हासिल नहीं सका है।

रोहित शर्मा ने पूरे किए 100 छक्के

एक साल बाद वापसी करने वाले रोहित हिटमैन ने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के

रोहित शर्मा ने 26 रनों की पारी के दौरान 3 चौकों के अलावा एक छक्का भी लगाया। ये छक्का लगाते ही रोहित हिटमैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि कंगारू टीम के विरुद्ध ये उनका 65वां अंतरराष्ट्रीय (तीनों फॉर्मेट में) मैच है।

इन 65 मैचों की 67 पारियों में रोहित ने 2831 रन बनाए। जहां उन्होंने 100 छक्कों के अलावा 8 शतक और 13 अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 वनडे मैचों में 2208 रन बनाते हुए 76 छक्के लगाए हैं। जबकि 19 टी-20 मैचों में उनके नाम पर 318 रन समेत 15 छक्के दर्ज हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 टेस्ट मैचों की 11 इनिंग्स में वे 305 रन बनाते हुए 9 छक्के जमा चुके हैं।

रोहित शर्मा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में इयान मॉर्गन दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लिश बल्लेबाज मॉर्गन ने 70 इंटरनेशनल मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2211 रनों के दौरान 63 छक्के लगाए हैं। इसके आगे लिस्ट में ब्रेंडन मैकुलम, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं। ये तीनों ही दिग्गजों अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध क्रमशः 61, 60 और 60 छक्के जमा चुके हैं।

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो