Search
Close this search box.

IND vs WI: 64 रन की ताबड़तोड़ पारी से रोहित हिटमैन ने तोड़े 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोहली-गप्टिल को पछाड़ा, बने नंबर 1

IND vs WI: 64 रन की ताबड़तोड़ पारी से रोहित हिटमैन ने तोड़े 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोहली-गप्टिल को पछाड़ा, बने नंबर 1
IND vs WI: 64 रन की ताबड़तोड़ पारी से रोहित हिटमैन ने तोड़े 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोहली-गप्टिल को पछाड़ा, बने नंबर 1

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 मैच में 68 रनों से शिकस्त दी। बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की 44 बॉल में 64 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। रोहित के अलावा दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने 19 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली।

जवाब में वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के बदले 122 रन ही बना पाई। इस पारी के लिए कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी से रोहित ने 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

रोहित शर्मा ने ध्वस्त किए 5 महारिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ते हुए इस उपलब्धि को अपने नाम की। टी20I में सबसे ज्यादा पचास प्लस पारी-

31– रोहित शर्मा

30– विराट कोहली

27– बाबर आजम

2. टी20 इंटरनेशनल में रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) को पछाड़कर ये विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। सबसे ज्यादा टी20I रन बनाने वाले खिलाड़ी-

रोहित शर्मा- 3443

मार्टिन गप्टिल- 3399

विराट कोहली- 3308

3. रोहित शर्मा ने 64 रनों की पारी में 2 छक्के लगाए। इसी के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में वे बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कोहली के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने वाले भारतीय-

59– रोहित शर्मा

59– विराट कोहली

34– एमएस धोनी

4. वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा टी20I में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस पारी खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने हमवतन विराट कोहली की बराबरी की। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी-

6- रोहित शर्मा

6- विराट कोहली

3- ऋषभ पंत

5. वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की सरजमीं पर ये रोहित का पहला अर्धशतक (64) है। इस मामले में सबसे ज्यादा अर्धशतक-

1– रोहित शर्मा (64), 2022

1– विराट कोहली (59), 2011

1– ऋषभ पंत (65*), 2019

ये भी पढ़ें- IND vs WI 1st T20: रोहित-कार्तिक के दम पर भारत ने विंडीज को 68 रन से रौंदा, अश्विन-अर्शदीप भी चमके, 1-0 से आगे भारत

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो