Search
Close this search box.

IPL 2022: आखिरकार RCB को मिल गया नया कप्तान, इस खिलाड़ी के नाम पर लगी मुहर

RCB announces new captain for IPL 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए कप्तान का ऐलान

New Captain of RCB for IPL 2022: काफी इंतजार के बाद आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने IPL 2022 के लिए अपना नया कप्तान चुन लिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) के कप्तानी छोड़ने के बाद से ही आरसीबी के अगले कप्तान को लेकर चर्चा जोरों पर थी। आईपीएल 2022 का ऑक्शन तो खत्म हुआ तो एक-एक कर सभी टीमों के कप्तानों के नाम भी सामने आ गए। लेकिन बैंगलोर के कप्तान का नाम उजागर होना अब भी बाकी था। लंबे इंतजार, अफवाहों और संशय पर विराम लगाते हुए अंततः आरसीबी ने अपने कप्तान पर से पर्दा उठा दिया है।

फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) के नाम पर लगी मुहर

Faf du Plessis captain of RCB for IPL 2022
फाफ डुप्लेसिस RCB के नए कप्तान बन गए हैं।

बैंगलोर की कप्तानी के लिए फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक प्रबल दावेदारों में थे। लेकिन बाजी साउथ अफ्रीका के डुप्लेसिस (Faf du Plessis) मार ले गए। उनको कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है। जिसमें से टीम को 24 मैचों में जीत और 13 मैचों में हार मिली। उनका सक्सेस रेट करीब 65 का रहा है।

बता दें कि RCB ने डुप्लेसिस को 7 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने 100 आईपीएल मैचों में 37.94 की औसत और 131.08 के स्ट्राइक रेट से 2935 रन बनाए हैं। उनके नाम 22 अर्धशतक सहित 96 रनों की सबसे बड़ी पारी दर्ज है।

विराट कोहली ने किया था संन्यास का ऐलान

19 सितंबर 2021 को विराट कोहली (Virat Kohli) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा था कि वह इस सीजन (IPL 14) के बाद RCB की कप्तानी छोड़ देंगे। बता दें कि आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के पहले ही कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत की टी-20 कप्तानी छोड़ने का फैसला ले चुके थे।

RCB को पहले खिताब का इंतजार

IPL के 14 सीजन निकल गए हैं, लेकिन बैंगलोर को अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार अभी भी है। इस दौरान आरसीबी तीन बार (2009, 2011, 2016) फाइनल में जरूर पहुंची लेकिन चैंपियन नहीं बन पाई। आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 खिताब मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है, जो 4 बार चैंपियन बने। इसके अलावा केकेआर के खाते में 2, राजस्थान रॉयल्स और सन राइजर्स हैदराबाद के खाते में एक-एक खिताब आए हैं।

27 मार्च को आरसीबी का पहला मैच

आईपीएल-15 का शंखनाद चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में करेंगे। जबकि 27 मार्च को सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाएगा। दोपहर 3:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ डीवाई पाटील स्टेडियम शाम 7:30 बजे से होगी।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो