6 छक्के जड़ नजीबुल्लाह जादरान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, धोनी-हार्दिक भी रह गए पीछे, बने दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज

6 छक्के जड़ नजीबुल्लाह जादरान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, धोनी-हार्दिक भी रह गए पीछे, बने दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज
6 छक्के जड़ नजीबुल्लाह जादरान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, धोनी-हार्दिक भी रह गए पीछे, बने दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज

नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) ने अफगानिस्तान और बांग्लादेश (AFG vs BAN) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के तीसरे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। 128 रनों का टारगेट चेज करते हुए उन्होंने 17 बॉल में 43 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से एक चौका और 6 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट करीब-करीब 253 का रहा।

नजीबुल्लाह के इस तूफान के आगे बांग्लादेश का 128 रनों का लक्ष्य भी तहस नहस हो गया। उनकी धुआंधार पारी ने अफगानिस्तान को सुपर-4 का टिकट दिलाया। इतना ही नहीं इन 6 छक्कों की मदद से उन्होंने टी20 इंटरनेशनल का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया।

नजीबुल्लाह जादरान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बांग्लादेश के विरुद्ध नजीबुल्लाह जादरान ने 43 रन की इनिंग में 6 छक्के जड़े। इस दौरान दूसरा छक्का लगाते ही वे टी20 इंटरनेशनल में डेथ ओवर्स में 50 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। अब डेथ ओवर्स (17 से 20 ओवर) में नजीबुल्लाह ने 43 पारियों में 54 छक्के लगा दिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 699 रन निकले।

इसके पहले 55 पारियों में 47 छक्कों के साथ साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने इस रिकॉर्ड को अपने पास सुरक्षित रखा था। लेकिन उनका ये रिकॉर्ड नजीबुल्लाह की जबरदस्त हिटिंग के सामने टिक नहीं सका। डेथ ओवर्स में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे खिलाड़ी अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं। उन्होंने 46 छक्के लागए हैं। वहीं 41 सिक्स लगाने वाले इंग्लैंड के इयॉन मॉर्गन चौथे और 38 छक्के लगाने वाले जिम्बाब्वे के एल्टन चिगुमबुरा पांचवें पायदान पर हैं।

टी20I में डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के

नजीबुल्लाह जादरान- 54

डेविड मिलर- 47

मोहम्मद नबी- 46

इयॉन मॉर्गन- 41

एल्टन चिगुमबुरा- 38

एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या भी रह गए पीछे

टीम इंडिया के लिए टी20 में डेथ ओवर्स में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या हैं। धोनी ने 62 पारियों में तो वहीं हार्दिक ने 35 पारियों में 34-34 छक्के लगाए हैं। लेकिन भारत के ये दोनों दिग्गज भी अंतिम 4 ओवर में छक्के लगाने के मामले में नजीबुल्लाह जादरान के आगे फीके नजर आने लगे हैं।