Search
Close this search box.

RR vs SRH: जोस बटलर ने जड़ा तूफानी शतक, एक साथ कई रिकॉर्ड धराशायी, सहवाग का रिकॉर्ड भी टूटा

RR vs SRH: जोस बटलर ने जड़ा तूफानी शतक, एक साथ कई रिकॉर्ड धराशायी, सहवाग का रिकॉर्ड भी टूटा
जोस बटलर (फोटो: IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध तूफ़ानी शतक ठोक दिया है। आईपीएल में उनका ये पहला शतक है। उनके इस शतक की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना दिए। बटलर 64 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्के की सहायता से 124 रन बनाकर आउट हुए। उनको संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया। बटलर के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 48 रनों का योगदान दिया। 124 रनों की इस शतकीय पारी से जोस बटलर ने कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए।

जोस बटलर ने धराशायी किए कई बड़े रिकॉर्ड

124 रनों की पारी खेल जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके पहले ये रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम पर था। जिन्होंने इसी सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 बॉल में 119 रनों का शतक जड़ा था।

ओवरऑल सबसे बड़ी खेलने के मामले में जोस बटलर ने 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ते हुए इस स्थान पर कब्जा किया। बताते चले कि सहवाग ने 2014 के आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 58 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली थी।

जोस बटलर और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 88 गेंदों में 150 रनों की साझेदारी निभाई। ये राजस्थान के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके पहले अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन ने 2015 में 144 रनों की साझेदारी की थी।

बटलर आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले केविन पीटरसन, बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो शतक जमा चुके हैं।

जोस बटलर इस साल शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले संजू सैमसन (119) और देवदत्त पडिक्कल (101 नाबाद) शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

आईपीएल 2021 में एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी बटलर ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने संजू सैमसन के 119 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो