सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेलने वाली टीम, नंबर वन पर टीम इंडिया, देखें पूरी लिस्ट

Manoj Kumar

March 8, 2025

teams with most finals in champions trophy history

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के लिए भारत और न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई किया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तो वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर फाइनल तक का सफर तय किया। अब दोनों टीमों के बीच रविवार 9 मार्च को खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि यह चैंपियंस ट्रॉफी का 9वां सीजन हैं। 1998 से 2025 तक नौ सीजन में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम पर चलिए एक नजर डालते हैं।

भारत के नाम सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम भारत है। साल 2025 में भारत ने पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में स्थान पक्का किया। यह लगातार तीसरी बार है, जब टीम इंडिया ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। भारतीय टीम ने सबसे पहली बार साल 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में क्वालिफाई किया था। उसके बाद भारत ने 2002, 2013, 2017 और अब 2025 में फाइनल का टिकट कटाया।

इस लिस्ट में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज दूसरे पायदान पर हैं। दोनों टीमों ने तीन-तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड की टीम 2025 के अलावा 2000 और 2009 में फाइनल में पहुंची थी। वहीं वेस्टइंडीज 1998 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी थी। इसके अलावा कैरेबियन टीम ने साल 2004 और 2006 में फाइनल खेला था।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का नंबर आता है। दोनों टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दो-दो फाइनल खेले। इसके अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान टीम ने एक-एक बार फाइनल में क्वालिफाई करने में सफलता हासिल की।

सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेलने वाली टीम

भारत- 5 (2000, 2002, 2013, 2017, 2025)

वेस्टइंडीज- 3 (1998, 2004, 2006)

न्यूजीलैंड- 3 (2000, 2009, 2025)

ऑस्ट्रेलिया- 2 (2006, 2009)

इंग्लैंड- 2 (2004, 2013)

साउथ अफ्रीका- 1 (1998)

श्रीलंका- 1 (2002)

पाकिस्तान- 1 (2017)

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।