Search
Close this search box.

KKR vs MI: यूएई में मुंबई को पहली जीत नसीब, कोलकाता को 49 रनों से हराया

KKR vs MI 5th Match IPL 2020
KKR vs MI 5th Match IPL 2020

अबू धाबी में बुधवार को आईपीएल 13 का पांचवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। रोहित शर्मा की दमदार पारी के बलबूते मुंबई ने ये मैच 49 रनों से जीत लिया। मुंबई के 196 रनों के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता 146 रन बना पाया। इसी के साथ मुंबई इंडियस की टीम यूएई में पहली जीत दर्ज करने में सफल रही।

पावर प्ले में चूका कोलकाता नाइट राइडर्स

196 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता को मुंबई ने 146 के स्कोर पर रोक दिया। मुंबई के गेंदबाजों ने शुरू से ही सधी हुई गेंदबाजी की और विपक्ष के बल्लेबाजों को बांधे रखा। नतीजतन कोलकाता पावर प्ले में 2 विकेट खोने के बाद भी महज 33 रन ही बना पाया। इस दौरान ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल 7 और सुनील नारायण 9 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 30 रन बनाए। जबकि नंबर 8 के खिलाड़ी पैट कमिन्स ने ताबड़-तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 4 छक्के और एक चौके की मदद से 33 रन बनाए। इसके अलावा नीतीश राणा 24 और इयॉन मॉर्गन ने 16 रन बनाए। मैच के 18वें ओवर में पैट कमिन्स ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर 4 छक्के लगाए। लेकिन तब काफी देर हो चुकी थी। अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाया पाया।

मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पेटिसन, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट झटके। किरोन पोलार्ड को एक विकेट मिला।

यूएई में मुंबई इंडियंस की पहली जीत

KKR vs MI IIPL 2020 5th Match
यूएई में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

यूएई में ये मुंबई इंडियंस की पहली जीत है। इसके पहले 2014 में मुंबई ने दुबई, अबू धाबी और शारजाह में कुल मिलाकर 5 मैच खेले थे। इन सभी मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। आईपीएल 2020 के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई को यूएई की पांचवीं हार दी थी। लेकिन अबू धाबी में कोलकाता को 49 रनों से हराकर मुंबई ने यूएई में लगातार 6 हार के सिलसिले को तोड़ दिया।

रोहित शर्मा की तूफानी पारी, प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए

रोहित शर्मा के 54 गेंदों में 80 रनों की बदौलत मुंबई इंडियंस 195 रनों का स्कोर खड़ा पाया। 80 रनों की इस पारी में हिटमैन के बल्ले से 3 चौके और 6 छक्के निकले। रोहित का साथ सूर्यकुमार यादव ने दिया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। सूर्यकुमार यादव 28 गेंद पर 47 रन बनाने के बाद दुर्भाग्यवाश रन आउट हो गए। जबकि सौरभ तिवारी ने 21, हिट विकेट आउट होने के पहले हार्दिक पांड्या ने 18 और किरोन पोलार्ड 13 रन पर नाबाद रहे।

रोहित को 80 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शिवम मावी ने 2, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट चटकाए।

और देखें