IPL Orange Cap Winner all season 2008 to 2024: आईपीएल के हर सीजन में खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप दी जाती है। यह एक तरह का अवॉर्ड या सम्मान है जो कि सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिलती है। तो आज के इस खास लेख में हम बात करेंगे आईपीएल के हर सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी या हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में। बता दें कि ये आईपीएल का 18वां सीजन हैं। यानि अब तक 17 सीजन का आयोजन हुआ है। इन 17 सीजन में ऑरेंज कैप विनर की सूची इस प्रकार है।
आईपीएल ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी (IPL all season orange cap winner list)
- 2024- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू), 741 रन
- 2023- शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस), 890 रन
- 2022- जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), 863 रन
- 2021- ऋतिराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स), 635 रन
- 2020- केएल राहुल (पंजाब किंग्स), 670 रन
- 2019- डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद), 692 रन
- 2018- केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद), 735 रन
- 2017- डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद), 641 रन
- 2016- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू), 973 रन
- 2015- डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद), 562 रन
- 2014- रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स), 660 रन
- 2013- माइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स), 733 रन
- 2012- क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू), 733 रन
- 2011- क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू), 608 रन
- 2010- सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस), 618 रन
- 2009- मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स), 572 रन
- 2008- शॉन मार्श (पंजाब किंग्स), 616 रन
डेविड वॉर्नर के पास सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक ऑरेंज कैप ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के पास है। वॉर्नर ने 2019, 2017 और 2015 के संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद विराट कोहली और क्रिस गेल ने दो बार-बार इस नारंगी टोपी को हासिल किया। पिछले साल 15 मैचों में 741 रन बटोरते हुए कोहली सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। इसके पहले उन्होंने 2016 में 973 रन जड़े थे।
973 रन किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक एक सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। वास्तव में देखा जाए तो और कोई खिलाड़ी 900 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। आरसीबी की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने 2011 में 608 और 2012 में 733 रन बनाकर रनों के मामले में टॉप किया था। वह लगातार दो सीजन में ऑरेंज जीतने वाले आईपीएल के इकलौते खिलाड़ी हैं।