HomeIPL 2025IPL 2025 Points Table: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल...

IPL 2025 Points Table: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

IPL 2025 Points Table Update: सनराइजर्स हैदराबाद पर मुंबई इंडियंस की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं, चलिए जानते हैं।

IPL 2025 Points Table after MI vs SRH: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही हार्दिक पांड्या की टीम ने टूर्नामेंट में तीसरी जीत अपने नाम की। वहीं दूसरी ओर हैदराबाद को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।

सात मैचों में तीन जीत और चार के बाद मुंबई की टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है। उनका 0.239 का नेट रन रेट है। हैदराबाद की बात करे तो वे दो जीत और पांच हार से चार अंक लेकर नौवें नंबर पर रहे। हैदराबाद के अलावा राजस्थान रॉयल्स (नौवें) और चेन्नई सुपर किंग्स (दसवें) के भी चार-चार पॉइंट्स हैं।

- Advertisement -

IPL Points Table 2025: दिल्ली नंबर 1

ताजा अंकतालिका में दिल्ली कैपिटल्स पहले पायदान पर कायम है। 33 मैचों समाप्त होने के बाद वे 10 अंक हासिल करने वाली इकलौती टीम है। छह मैचों में पांच जीत की बदौलत 10 पॉइंट्स के साथ वे शीर्ष पर है। लगातार चार मैच जीतने के बाद उनको एकमात्र मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी।

दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस के खाते में 8 अंक हैं। वे दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद आरसीबी तीसरे पायदान पर नजर आ रही है। नंबर चार पर पंजाब किंग्स और नंबर पांच पर लखनऊ सुपर जायंट्स का कब्जा है। तीनों के टीम आठ-आठ अंक हैं। जबकि 6 अंकों वाली कोलकाता नाइट राइडर्स छठवें पायदान पर है।

MI vs SRH मैच का संक्षिप्त हाल

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। उनके लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 37 रन बनाए। मुंबई के लिए विल जैक्स ने दो विकेट चटकाए।

मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में 6 विकेट गांवकर लक्ष्य हासिल किया। बल्लेबाजी में भी विल जैक्स आगे रहे और सबसे अधिक 36 रन बनाए। जबकि रयान रिकेलटन ने 31 रन का योगदान दिया। SRH के कप्तान पैट कमिन्स ने तीन चटकाए। 2 विकेट और 36 रन के लिए विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।