HomeIPL 2025IPL 2025: 10 अंक हासिल करने वाली पहली टीम बनी DC, राजस्थान...

IPL 2025: 10 अंक हासिल करने वाली पहली टीम बनी DC, राजस्थान को हराकर बने नंबर 1

IPL 2025 Points Table Update: बुधवार को आईपीएल 2025 का पहला टाई मैच देखने को मिला। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स सीजन का 32वां मैच खेलने उतरे। दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोने के बाद 188 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने भी 4 विकेट पर 188 रन बनाए और मैच टाई हो गया।

बता दें कि आखिरी ओवर में राजस्थान को 9 रन की जरूरत थी। लेकिन मिचेल स्टार्क ने 8 रन दिए। इसके बाद सुपर ओवर का आयोजन हुआ। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 11 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने केवल 4 गेंदों में लक्ष्य पूरा करते हुए सुपर ओवर जीत लिया।

- Advertisement -

IPL 2025 Points Table में दिल्ली का धमाल

राजस्थान रॉयल्स पर इस रोमांचक जीत से दिल्ली की टीम ने दो अंक हासिल किए। 6 मैचों में यह उनकी पांचवीं जीत है। 10 पॉइंट्स के साथ दिल्ली कैपिटल्स वापस नंबर 1 पर पहुंच गई है। वहीं हार की हैट्रिक लगाने के बाद राजस्थान आठवें पायदान पर फिसल गई है। 7 मैचों में दो जीत और पांच हार से उनके 4 अंक हैं।

दूसरे नंबर पर चार जीत वाली गुजरात टाइटंस मौजूद है। उनके आठ अंक हैं। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है। तीनों टीमों के नाम 8-8 पॉइंट्स हैं। 6 पॉइंट्स वाली एकमात्र टीम कोलकाता नाइट राइडर्स नंबर 6 पर रही।

मुंबई इंडियंस चार पॉइंट्स लेकर नंबर 7 पर मौजूद है। सनराइजर्स हैदराबाद नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स दसवें पायदान पर बने हुए हैं। दोनों टीमों के खाते में 4-4 अंक हैं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।