HomeIPL 2025IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 मुंबई इंडियंस, RR प्लेऑफ की...

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 मुंबई इंडियंस, RR प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2025 Points Table Update RR vs MI Match 50: इंडियंस प्रीमियर लीग के 50वें मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

IPL 2025 Points Table Match 50: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरुआत में पांच में से चार मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 बन गई है। जी हां हार्दिक पांड्या की टीम ने कमाल की वापसी करते हुए लगातार छह मुकाबले जीते और 50 मैचों की समाप्ति के बाद अंकतालिका के शिखर पर विराजमान हो गए हैं।

प्रतियोगिता का 50वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन का स्कोर बनाया। रायन रिकेलटन ने 61 और रोहित शर्मा ने 53 रन का पचासा जड़ा। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या 48-48 रन बनाकर नाबाद रहे।

- Advertisement -

जवाब में ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा की जानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुलाबी जर्सी वाली टीम को 16.1 ओवर में 117 पर समेट दिया। 100 रनों की विशाल जीत के बाद मुंबई के नेट रनरेट में गजब का इजाफा हुआ और वे तीसरे से सीधे पहले पायदान पर पहुंच गए।

50 मैच के बाद IPL 2025 Points Table

टूर्नामेंट के 50 मैच खत्म होने के बाद 11 में से सात मैच जीतकर मुंबई इंडियंस नंबर वन की पोजिशन पर आ गई है। उनके 14 अंक और 1.274 का नेट रन रेट है। MI के पहले पायदान पर कदम रखते ही 10 मैचों में 14 पॉइंट्स और 0.521 नेट रेटरेट वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरे पायदान पर फिसल गई है। वहीं पंजाब किंग्स को भी एक पायदान का नुकसान हुआ है। उनके 10 मुकाबलों में 6 जीत और 3 हार के बाद 13 पॉइंट्स हैं।

टॉप-4 में चौथे पायदन पर गुजरात टाइटंस का कब्जा है। गुजरात के खाते में 9 मैचों में छह जीत और तीन हार के बाद 12 पॉइंट्स हैं। 12 पॉइंट्स और 0.362 के नेट रेटरेट वाली दिल्ली कैपिटल्स पांचवें पायदान पर नजर आ रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स (10) छठवें, कोलकाता नाइट राइडर्स (9) सातवें और सनराइजर्स हैदराबाद (6) नौवें पायदान पर है।

चेन्नई के बाद राजस्थान रॉयल्स बाहर

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम है। 11 मैचों में केवल तीन जीत और आठ हार के बाद उनके टॉप-4 में जगह बनाने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। छह पॉइंट्स के साथ वे आठवें नंबर पर हैं। प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स है। 10 मैचों में दो जीत और आठ हार के बाद वे दसवें पायदान पर बने हुए हैं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।