HomeNewsIPL 2025 Points Table: DC को पछाड़ GT का नंबर 1 पर...

IPL 2025 Points Table: DC को पछाड़ GT का नंबर 1 पर कब्जा, देखें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

IPL 2025 Points Table Update after match 36: गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर [पहुंच गई है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को एक पायदान नीचे खिसका दिया है।

IPL 2025 Points Table Update: 19 अप्रैल को आयोजित डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। दोपहर के मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। वहीं शाम वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स पर 2 रन से रोमांचक जीत हासिल की। इन दो मुकाबलों के बाद आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदली-बदली नजर आने लगी है।

पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस नंबर 1

दिल्ली कैपिटल्स पर 7 विकेट की धमाकेदार जीत के बाद गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में नंबर वन की पोजिशन पर आ गई है। सात मैचों में उनकी यह पांचवीं जीत थी। पांच मुकाबलों में 10 अंक और 0.984 के नेट रन रेट के साथ वे पहले पायदान पर विराजमान हो गए हैं।

- Advertisement -

वहीं दिल्ली कैपिटल्स एक स्थान नीचे यानि दूसरे नंबर पर खिसक गई है। दिल्ली के खाते में भी सात मैचों में पांच जीत और दो हार है। उनके 10 अंक और 0.589 का नेट रन रेट है। 10 अंक वाली एक और टीम पंजाब किंग्स है। 0.308 के नेट रन रेट के साथ PBKS तीसरे पायदान पर नजर आ रही है।

उधर राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से मात देने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को अंकतालिका में एक स्थान का फायदा मिला है। आठ मैचों में उनकी यह पांचवीं जीत है। 10 पॉइंट्स और 0.088 का नेट रन रेट लेकर लखनऊ की टीम चौथे पायदान पर पहुंच गई है। आठ मैच में छठवीं हार झेलने के बाद राजस्थान की टीम आठवें नंबर पर कायम है। उनके चार अंक हैं।

शनिवार डबल हेडर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे चौथे से फिसल कर पांचवें नंबर पर आ गए हैं। सात मैचों में चार जीत और तीन हार के बाद आरसीबी के 8 पॉइंट्स हैं। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति पहले जैसी बनी हुई है।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।