HomeIPL 2025IPL 2025 Points Table: लगातार जीत के बाद MI ने मचाया पॉइंट्स...

IPL 2025 Points Table: लगातार जीत के बाद MI ने मचाया पॉइंट्स टेबल में धमाल, टॉप-3 में लगाई छलांग

IPL 2025 Points Table Update Match 41 SRH vs MI: हैदराबाद पर 7 विकेट की जबरदस्त जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगा दी है।

IPL 2025 Points Table SRH vs MI: आईपीएल का 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए हैदराबाद को उसी के होम ग्राउंड पर 7 विकेट से पराजित किया। इस दमदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में खलबली मचा दी है।

मुंबई इंडियंस की टॉप-3 में एंट्री

टूर्नामेंट के शुरुआत में बड़े-बड़े झटके खाने के बाद मुंबई इंडियंस की गाड़ी जीत की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। शुरू के पांच मैचों में चार हार झेलने वाली मुंबई की टीम लगातार जीत के बाद आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में आ गई है। वे हैदराबाद को दो बार और दिल्ली कैपिटल्स व चेन्नई सुपर किंग्स को एक-एक बार हराकर आ रहे हैं।

- Advertisement -

9 मैचों में मुंबई ने पांचवीं जीत हासिल की। जबकि चार मैचों में उनको हार मिली। उनके 10 अंक और 0.673 का नेट रन रेट है।

IPL 2025 Points Table में बाकी टीमों का हाल

मुंबई इंडियंस के हाथों पराजय झेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद चार पॉइंट्स के साथ नौवें पायदान पर है। आठ मैचों में उनके नाम दो जीत और छह हार है। चार-चार अंकों वाली अन्य टीम राजस्थान रॉयल्स आठवें और चेन्नई सुपर किंग्स दसवें नंबर पर रहीं।

12 पॉइंट्स और 1.104 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस ने कब्जा जमा कर रखा है। आठ मुकाबले खेलने के बाद गुजरात ने छह मैचों में जीत हासिल की तो वहीं दो मैचों में हार का मुंह देखा। दूसरे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिनके आठ मैचों में 12 अंक और 0.657 नेट रन रेट है।

10-10 अंक हासिल करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू चौथे, पंजाब किंग्स पांचवें और लखनऊ सुपर जायंट्स छठवें नंबर पर हैं। नंबर 7 पर छह पॉइंट्स वाली कोलकाता नाइट राइडर्स मौजूद है।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।