HomeIPL 2025IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स का जलवा, टॉप-2 में मारी...

IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स का जलवा, टॉप-2 में मारी छलांग

IPL 2025 Points Table: पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में 10 अंक अर्जित करने वाले दूसरी टीम बन गई है। उनके पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इस कमाल को किया था।

आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स ने टॉप-2 में प्रवेश कर लिया है। बेंगलुरू में खेले गए 34वें मैच में उन्होंने आरसीबी को 5 विकेट से हराया। बता दें कि बारिश के कारण मैच 14-14 ओवर का खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 15 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन बनाए। उनके लिए टिम डेविड ने 26 बॉल में 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट और 11 गेंद बाकी रहते टारगेट पूरा कर लिया। नेहाल वधेरा ने 19 गेंदों में नाबाद 33 रन जड़े।

टॉप-2 में पहुंचा पंजाब किंग्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 5 विकेट से मात देकर पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में चौथे से दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। इस सीजन वे 10 अंक हासिल करने वाली दूसरी टीम है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स 10 पॉइंट्स तक पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी।

- Advertisement -

अब पंजाब के खाते में सात मैचों में पांच जीत है। जबकि दो मैचों में उन्होंने हार का सामना किया। 10 पॉइंट्स और 0.308 के नेट रन रेट के साथ वे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पंजाब के हाथों मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को एक स्थान का नुकसान हुआ है। सात मैचों में चार जीत और तीन हार के बाद आठ अंक लेकर वे चौथे नंबर पर फिसल गए हैं।

बता दें कि 10 पॉइंट्स और 744 के नेट रन रेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने पहले पायदान पर जगह बनाई थी। उनके छह मैचों में पांच जीत और एक हार है। तीसरे पायदान पर गुजरात टाइटंस और पांचवें पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स मौजूद है। दोनों के आठ-आठ अंक हैं।

इसके बाद छह-छह पॉइंट्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स छठवें और मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर है। आठवें पायदान पर राजस्थान रॉयल्स, नौवें पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और दसवें पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स हैं। तीनों टीमों के नाम के आगे चार-चार अंक हैं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।