IPL 2025: लखनऊ-मुंबई 16वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

Manoj Kumar

April 5, 2025

ipl 2025 points table update match 16

आईपीएल 2025 का 16वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ की टीम ने मैच 12 रन से अपने नाम किया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या से पहले बल्लेबाजी के बुलावे के बाद LSG ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बोर्ड पर लगाए। उनके लिए मिचेल मार्श (60) और एडेन मारक्रम (53) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या ने 5 विकेट चटकाए।

203 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए और मुकाबला 12 रन से गंवा दिया। सूर्यकुमार यादव ने 67 रन अर्धशतक जड़ा। चार ओवर में 21 रन के बदले एक विकेट लेने वाले दिगवेश सिंह राठी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। लखनऊ बनाम मुंबई मुकाबले के बाद आईपीएल 2025 का ताजा पॉइंट्स (IPL 2025 Points Table) टेबल इस प्रकार है।

IPL 2025 Points Table का ताजा हाल

चार मैचों में मुंबई इंडियंस की यह तीसरी हार है। उनको एकमात्र जीत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली थी। चेन्नई, गुजरात और लखनऊ के खिलाफ मुंबई को मैच गंवाने पड़े। चार मैचों में एक जीत और तीन हार के बाद मुंबई के दो अंक हैं। वे एक स्थान फिसल कर सातवें पायदान पर आ गए हैं। वहीं मैच जीतने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को एक स्थान का फायदा मिला है। चार मैचों में दो जीत और दो हार के बाद के बाद चार अंक लेकर लखनऊ की टीम छठवें नंबर पर पहुंच गई है।

पहले पायदान पर चार अंकों वाली पंजाब किंग्स का कब्जा बरकरार है। वहीं दूसरे पायदान पर चार पॉइंट्स के साथ दिल्ली कैपिटल्स नजर आ रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू तीसरे नंबर पर हैं। उनके तीन मैचों में दो जीत के बाद चार पॉइंट्स हैं। गुजरात टाइटंस (4) चौथे और कोलकाता नाइट राइडर्स (4) पांचवें नंबर पर है।

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।