HomeIPL 2025IPL 2025: पहले राउंड के बाद किसके पास है ऑरेंज कैप, देखें...

IPL 2025: पहले राउंड के बाद किसके पास है ऑरेंज कैप, देखें टॉप-10 लिस्ट

IPL 2025 Orange Cap Update Match 5: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच पांचवें मुकाबले के साथ ही आईपीएल के मौजूदा सीजन में सभी टीमों के एक-एक मैच पूरे हो गए हैं। पहले राउंड के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 लिस्ट में बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं एक-एक मैच खेलने के बाद आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप (Orange Cap) किसके पास है और इस दौड़ में कौन सा खिलाड़ी किस पायदान पर है।

ईशान किशन के सिर आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप

पांच मैच के बाद इस सीजन में सबसे ज्यादा रन सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन ने बनाए हैं। यह वही बल्लेबाज है जो इसके पहले मुंबई इंडियंस के लिए रन बनाने को तरस रहा था। लेकिन RSH की टीम में आते ही उन्होंने पुरानी लय दोबारा हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर चौकों और छक्के की बारिश करते हुए ईशान ने आईपीएल 18 का पहला और इकलौता शतक लगाया।

- Advertisement -

उनके बल्ले से 47 गेंदों में 106 रनों की नाबाद पारी आयी थी। उनकी यह जबरदस्त पर 11 चौके और 6 छक्के से सजी थी। ईशान किशन के इस प्रदर्शन के बलबूते हैदराबाद ने वह मैच 44 रनों से अपने नाम किया था। 106 रनों के साथ मौजूदा सीजन की ऑरेंज कप (IPL 2025 Orange Cap) ईशान किशन के सिर पर सजी हुई है।

IPL 2025 ऑरेंज कैप की टॉप-10 लिस्ट पर एक नजर

106 रनों के साथ ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नंबर आता है, जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ 97 रन पर नाबाद रह गए थे। तीसरे पायदान पर 75 रन बनाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन नजर आ रहे हैं। पांचवें मैच में 74 रनों की इनिंग खेलकर गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन ने चौथा नंबर हासिल किया। नंबर पांच पर 72 रनों के साथ लखनऊ के मिचेल मार्श हैं। देखें ऑरेंज कैप की टॉप-10 लिस्ट-

  • ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद)- 106 रन
  • श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)- 97 रन
  • निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)- 75 रन
  • साईं सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)- 74 रन
  • मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स)- 72 रन
  • ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स)- 70 रन
  • ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद)- 67 रन
  • आशुतोष शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)- 66 रन
  • संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)- 66 रन
  • रचिन रवींद्र (चेन्नई सुपर किंग्स)- 65 रन

ये भी पढ़ें:-

IPL 2025 Points Table: पहले राउंड के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल, देखें कौन है नंबर 1

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।