IPL 2025 Orange Cap: सूर्यकुमार यादव की टॉप-5 में एंट्री, ऑरेंज कैप की रेस हुई रोचक

Manoj Kumar

April 5, 2025

ipl 2025 orange cap update match 16

IPL 2025 Orange Cap Update LSG vs MI: सूर्यकुमार यादव की 43 गेंदों में 67 रनों की पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस लखनऊ के खिलाफ 16वां मैच 12 रनों से हार गया। भले ही मुंबई को हार सामना करना पड़ा, लेकिन दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सूर्यकुमार ने ऑरेंज कैप की रेस में बड़ी छलांग लगा दी है। आइए जानते हैं, मुंबई बनाम लखनऊ 16वें मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं।

सूर्यकुमार यादव की टॉप-5 में एंट्री

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 204 रनों के को चेज करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 67 रन जड़े। इस सीजन में सूर्या की यह पहली फिफ्टी है। इस बेहतरीन पारी के साथ ही सूर्या इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। चार मैचों में उनके 171 रन हो गए हैं। आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप 201 रन बनाने वाले लखनऊ के निकोलस पूरन के पास है। टूर्नामेंट में वह 200 प्लस रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं।

सूची में साईं सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं। तीन मैचों में दो अर्धशतक की मदद से उन्होंने 186 रन बनाए। तीसरे नंबर पर मिचेल मार्श का नाम नजर आ रहा है। चार पारियों में तीन अर्धशतक जड़ने वाले मार्श के बल्ले 184 रन निकले। मौजूदा सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में गुजरात टाइटंस के जोस बटलर पांचवें नंबर पर हैं। बटलर ने तीन मैचों में 166 रन अपने नाम किए।

IPL 2025 Orange Cap की टॉप-5 लिस्ट

1. निकोलस पूरन (LSG)- 201 रन

2. साईं सुदर्शन (GT)- 186 रन

3. मिचेल मार्श (LSG)- 184 रन

4. सूर्यकुमार यादव (MI)- 171 रन

5. जोस बटलर (GT)- 166 रन

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।