HomeIPL 2025IPL 2025 Orange-Purple Cap: टाई मैच के बाद जानिए कितनी बदली ऑरेंज...

IPL 2025 Orange-Purple Cap: टाई मैच के बाद जानिए कितनी बदली ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट

IPL 2025 Orange and Purple Cap Match 32 DC vs RR: 32 मुकाबलों की समाप्ति के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ रोमांचक बनी हुई है। इनमें जल्द ही हमें बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं।

IPL 2025 Orange and Purple Cap Match 32: आईपीएल 2025 में 32 मैच खेले जा चुके हैं। जिसके बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ दिलचस्प स्थिति में बनी हुई है। भले ही निकोलस पूरन और नूर अहमद काफी दिनों से पहले पायदान पर कायम हैं। लेकिन इन दोनों टॉपर्स को टक्कर देने की होड़ में कई खिलाड़ी उनके नजदीक आ गए हैं। हर मैच के बाद टॉप-5 स्थानों में बड़े फेरबदल नजर आ रहे हैं। जल्द ही पूरन और नूर अहमद से नंबर वन स्थान छिन सकता है।

IPL 2025 Orange Cap की टॉप-5 लिस्ट

सात मैचों में 357 रनों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। सात मैचों में उनके नाम चार अर्धशतक दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर छह मैचों में 329 रनों के साथ गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन विराजमान हैं। 295 रन बनाने वाले लखनऊ के मिचेल मार्श तीसरे पायदान पर हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर ने 250 रन बनाकर लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया। 248 रनों के साथ आरसीबी के विराट कोहली पांचवें पायदान पर हैं।

- Advertisement -

1. निकोलस पूरन (LSG)- 357 रन

2. साईं सुदर्शन (GT)- 329 रन

3. मिचेल मार्श (LSG)- 295 रन

4. श्रेयस अय्यर (PBKS)- 250 रन

5. विराट कोहली (RCB)- 248 रन

IPL 2025 Purple Cap की टॉप-5 लिस्ट

मौजूदा सीजन की पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद के सिर पर सजी हुई है। सात मैचों में उन्होंने 12 विकेट चटकाए। उनके करीब बहुत से गेंदबाज आए पर बैंगनी टोपी अभी उनके पास सुरक्षित है। नूर अहमद के ठीक नीचे तीन गेंदबाजों के खाते में 11 विकेट हैं। दिल्ली के कुलदीप यादव, चेन्नई के खलील अहमद और लखनऊ के शार्दूल ठाकुर 11-11 विकेट झटक चुके हैं।

1. नूर अहमद (CSK)- 12 विकेट

2. कुलदीप यादव (DC)- 11 विकेट

3. खलील अहमद (CSK)- 11 विकेट

4. शार्दूल ठाकुर (LSG)- 11 विकेट

5. वरुण चक्रवर्ती (KKR)- 10 विकेट

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।