IPL 2025 Points Table: KKR को हराकर मुंबई ने लगाई बड़ी छलांग, कोलकाता को भारी नुकसान

Manoj Kumar

April 1, 2025

ipl 2025 points table match 12 updated

IPL 2025 Points Table after Match 12: आईपीएल 2025 का 12वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने केकेआर को 8 विकेट से हराया। इस बड़ी जीत के बाद मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त उछाल मिला है। वहीं दूसरी तरफ मैच हारने के बाद कोलकाता की टीम तालिका में जबरदस्त धक्का लगा है।

4 पायदान ऊपर मुंबई इंडियंस

इस सीजन मुंबई इंडियंस ने अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना किया था। पहले तो उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया फिर गुजरात टाइटंस के विरुद्ध हार मिली। लेकिन होम ग्राउंड पर लौटते ही मुंबई ने कोलकाता को हराकर पहली जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में दो अंक भी अर्जित किए। तीन मैचों में एक जीत और तीन हार के बाद मुंबई इंडियंस 2 अंक और 0.309 नेट रन रेट के साथ छठवें पायदान पर पहुंच गई है।

इसके पहले वे सबसे नीचे यानि दसवें नंबर पर बैठे थे। उधर मुंबई के हाथों मैच गंवाने के बाद कोलकाता की टीम को बड़ा नुकसान नजर आ रहा है। वे सीधे दसवें नंबर पर फिसल गए हैं। तीन मैचों में कोलकाता के नाम ए जीत और तीन हार मौजूद हैं। उनके 2 पॉइंट्स और -1.428 का रन रेट है।

RCB टॉप पर कायम

मुंबई बनाम कोलकाता मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू शीर्ष पर कायम है। अपने दोनों मैचों जीतकर 4 अंकों के साथ वे पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स मौजूद है। दिल्ली ने भी दो में से दो मैच जीते और 4 पॉइंट्स लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा टॉप-5 में लखनऊ सुपर जायंंट्स (2 पॉइंट्स) तीसरे, गुजरात टाइटंस (2) चौथे और पंजाब किंग्स (2) पांचवें नंबर पर है।

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।