HomeIPL 2025IPL 2025: MI vs LSG- मुंबई इंडियंस ने जीता लगातार पांचवां मैच,...

IPL 2025: MI vs LSG- मुंबई इंडियंस ने जीता लगातार पांचवां मैच, लखनऊ को ,,रन से किया पस्त

IPL 2025 MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने लगातार पांच मैच जीते।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 9वें डबल हेडर के दोपहर वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रनों से हरा दिया है। पिछले पांच मैचों में मुंबई की यह लगातार पांचवीं जीत है। हार्दिक पांड्या की टीम ने LSG को जीत के लिए 216 रनों का विराट लक्ष्य दिया था। जवाब में लखनऊ की टीम पूरे 20 ओवर में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे 161 पर ढेर LSG

216 रन चेज करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 161 रन बनाकर ढेर हो गई। उनके लिए आयुष बदोनी ने सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 22 गेंदों में 35 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 24 बॉल में 34 रनों की पारी खेली। निकोलस पूरन 27 और डेविड मिलर ने 24 रनों का योगदान दिया।

- Advertisement -

यॉर्कर-किंग जसप्रीत बुमराह ने लखनऊ के चार खिलाड़ियों को डग-आउट का रास्ता पकड़ाया। बुमराह ने 5.5 रन प्रतिओवर की दर से 22 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट ने भी दमदार गेंदबाजी की और 20 रन के बदले तीन विकेट अपने नाम किए। 29 रन बनाने वाले विल जैक्स ने दो विकेट भी लिए। उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एक विकेट कॉर्बिन बॉश ने लिया।

सूर्यकुमार-रिक्लेटन की फिफ्टी से 200 पार मुंबई

मुंबई इंडियंस के 215 के स्कोर में रयान रिक्लेटन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारियां खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज रिक्लेटन ने छह चौके और चार छक्के की मदद से 32 गेंदों में 58 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार ने 28 बॉल का सामना करने के बाद 54 रन जड़े। उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के निकले। बैक टू बैक फिफ्टी जमाने वाले रोहित शर्मा इस बार 12 रन बनाकर आउट हुए।

इसके अलावा विल जैक्स ने 29 रनों की इनिंग खेली। नमन धीर 11 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे। आईपीएल डेब्यू करने वाले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने 10 गेंद में 20 रन मारे।

लखनऊ की तरफ से तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 40 रन देकर दो विकेट लिए। आवेश खाने को भी दो सफलताएं हाथ लागि। प्रिंस यादव, दिगवेश सिंह राठी और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट हासिल किया।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।