HomeIPL 2025दिल्ली कैपिटल्स ने चुना उपकप्तान, केएल राहुल को नहीं बल्कि RCB के...

दिल्ली कैपिटल्स ने चुना उपकप्तान, केएल राहुल को नहीं बल्कि RCB के पूर्व खिलाड़ी को मिली ये जिम्मेदारी

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस को उपकप्तान चुना है। बता दें कि शुक्रवार को उन्होंने अक्षर पटेल को कप्तान बनाने की घोषणा की थी।

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल (Axar Patel) को अपना कप्तान नियुक्त किया। अब उन्होंने अपने नए उपकप्तान का ऐलान भी कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस को अक्षर पटेल का डिप्टी चुना है। उम्मीद की जा रही थी कि दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल को कप्तानी का जिम्मा सौंपेगी। जब अक्षर को कैप्टन चुना गया तब लगा कि दिल्ली के उपकप्तान केएल राहुल ही होंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ है।

फाफ डुप्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस 2022 से 2024 तक तीन साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रहे थे। विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद RCB ने उनको कप्तान बनाया था। हालांकि डुप्लेसिस आरसीबी को पहला खिताब दिलाने में नाकाम रहे। तब 2025 मेगा-ऑक्शन से पहले आरसीबी ने उनको टीम से रिलीज कर दिया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने डुप्लेसिस को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा।

- Advertisement -

डुप्लेसिस ने फ्रेंचाइजी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के जरिए अपनी जज़्बात साझा किए। उन्होंने कहा कि “हां ये सच है, मैं दिल्ली का उपकप्तान हूं और मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। आगे फाफ ने बताया कि दिल्ली बहुत बढ़िया है और लड़के भी जबरदस्त रहे हैं। निश्चित ही मैं खुश हूं और तैयार हूं।”

फाफ डुप्लेसिस के आईपीएल आंकड़े शानदार रहे हैं। 40 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने 145 आईपीएल मैचों में 35.99 की औसत और 136.37 की स्ट्राइक रेट से 4571 रन बनाए हैं। उनके खाते में 37 अर्धशतक शामिल है। डुप्लेसिस के लिए 2023 का सीजन बेहद शानदार गया था। इस सीजन उनके बल्ले से 14 मैचों में 730 रन निकले थे। एक आईपीएल सीजन में उनके ये सबसे ज्यादा रन हैं।

केएल राहुल पर अक्षर पटेल को तरजीह

दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि अक्षर को आईपीएल में कप्तानी का कोई खास अनुभव नहीं है। उन्होंने कार्यवाहक कप्तान के तौर पर दिल्ली के लिए एक मैच में कप्तान की थी, जिसमें आरसीबी के खिलाफ उनको हार मिली थी। वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल को आईपीएल में कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव है। वह तीन साल तक लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहे थे। इसके अलावा उन्होंने 2020-2021 में पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। इस अनुभव के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की जगह अक्षर पटेल को कप्तानी सौंपी है।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।