HomeIPL 2025IPL 2025: देखें सभी 10 कप्तानों की सैलरी, जानिए कौन सबसे महंगा...

IPL 2025: देखें सभी 10 कप्तानों की सैलरी, जानिए कौन सबसे महंगा और कौन सबसे सस्ता कप्तान

IPL 2025 all captain salary: आईपीएल 2025 के सभी कप्तान की लिस्ट और उनकी सैलरी पर एक नजर।

IPL 2025 all captain salary list: आईपीएल 18 के लिए सभी कप्तानों के नाम सामने आ गए हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस बार पांच टीमों ने अपने कप्तान बदले तो वहीं पांच टीमों ने पुराने कप्तान के साथ खेलने का फैसला किया। आइए जानते हैं सभी 10 कप्तानों और उनकी कीमत के बारे में।

IPL 2025 के कप्तान और उनकी सैलरी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना नया कप्तान अजिंक्य रहाणे को चुना है। केकेआर ने रहाणे को उनकी बेस प्राइस यानि 1.50 डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। इसी के साथ रहाणे इस साल के सबसे सस्ते कप्तान बन गए हैं। पिछली साल केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर थे, जिन्होंने कोलकाता को ट्रॉफी भी जिताई थी।

- Advertisement -

फाफ डुप्लेसिस को रिलीज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाने का फैसला किया है। पाटीदार 2021 से इस फ्रेंचाईजी का हिस्सा हैं। रजत पाटीदार को आरसीबी ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी एक बार फिर हार्दिक पांड्या करने वाले हैं। हार्दिक को मुंबई ने 16 करोड़ 35 लाख में रिटेन किया था।

गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी। शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस ने 16 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था।

सबसे आखिरी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान के नाम से पर्दा उठाया। 2025 के लिए उन्होंने अक्षर पटेल को अपना कप्तान नियुक्त किया। अक्षर को दिल्ली ने 16.50 में रिटेन किया था। इसके पहले ऋषभ पंत DC के कप्तान थे।

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को कप्तान बरकरार रखा है। वह 2021 से इस टीम की कप्तानी रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स द्वारा सैमसन 18 करोड़ में रिटेन किए गए थे।

पैट कमिन्स फिर से सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस साल वह इकलौते विदेशी कप्तान हैं। SRH ने कमिन्स को 18 करोड़ में रिटेन किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ पर भरोसा दिखाते हुए उनको कप्तान चुना है। सीएसके ने गायकवाड़ को 18 करोड़ रुपये में रिटेन था।

2024 में कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर अब पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। पिछले तीन सीजन में पंजाब की कमान शिखर धवन संभाल रहे थे। अय्यर इस सीजन सबसे महंगे दूसरे कप्तान हैं। पंजाब ने उनको 26 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है।

ऋषभ पंत 2025 ही नहीं बल्कि आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे कप्तान हैं। उनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा और अपना कप्तान भी बनाया। अब तक LSG की कमान केएल राहुल संभाल रहे थे।

IPL 2025- सभी टीम के कप्तान और उनकी सैलरी लिस्ट

  • अजिंक्य रहाणे (KKR)- 1.5 करोड़ रुपये
  • रजत पाटीदार (RCB)- 11 करोड़ रुपये
  • हार्दिक पांड्या (MI)- 16.35 करोड़ रुपये
  • शुभमन गिल (GT)- 16.50 करोड़ रुपये
  • अक्षर पटेल (DC)- 16.50 करोड़ रुपये
  • संजू सैमसन (RR)- 18 करोड़ रुपये
  • पैट कमिन्स (SRH)- 18 करोड़ रुपये
  • ऋतुराज गायकवाड़ (CSK)- 18 करोड़ रुपये
  • श्रेयस अय्यर (PBKS)- 26.75 करोड़ रुपये
  • ऋषभ पंत (LSG)- 27 करोड़ रुपये
- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।