Search
Close this search box.

CSK vs GT, FINAL: शुभमन गिल के निशाने पर विराट कोहली के 3 बड़े रिकॉर्ड, 49 रन बनाते ही बन जाएंगे नंबर 1

CSK vs GT, FINAL: शुभमन गिल के निशाने पर विराट कोहली के 3 बड़े रिकॉर्ड, 49 रन बनाते ही बन जाएंगे नंबर 1
CSK vs GT, FINAL: शुभमन गिल के निशाने पर विराट कोहली के 3 बड़े रिकॉर्ड, 49 रन बनाते ही बन जाएंगे नंबर 1

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल (IPL 2023 Final) मुकाबला आज यानि 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें सीजन में 3 शतक जड़ चुके शुभमन गिल (Shubman Gill) पर टिकी होंगी।

आज गिल का मिशन गुजरात टाइटंस को चैंपियन बरकरार रखने का होगा। साथ ही उनकी नजरें विराट कोहली (Virat Kohli) के 3 बड़े रिकॉर्ड पर भी होगी।

विराट के 973 रन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शुभमन

एक सीजन में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर है। विराट ने 2016 के आईपीएल सीजन में 973 रन बटोरे थे। इस सीजन शुभमन गिल ने 851 रन बना लिए हैं। उनको कोहली से आगे निकलने के लिए 123 रन और चाहिए।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन:

विराट कोहली- 973, 2016

जोस बटलर- 863, 2022

शुभमन गिल- 851, 2023

कोहली-बटलर की बराबरी का मौका

एक सीजन में सबसे ज्यादा 4 शतक विराट कोहली और जोस बटलर ने लगाए हैं। 2016 में कोहली के बल्ले से 4 शतक निकले थे। जबकि बटलर ने 4 शतकों का कारनामा 2022 में किया था। शुभमन इस सीजन 3 शतक लगा चुके हैं। अगर चेन्नई के खिलाफ फाइनल में वे एक और सेंचुरी जड़ते हैं, तो विराट-बटलर की बराबरी कर लेंगे।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली- 4, 2016

जोस बटलर- 4, 2022

शुभमन गिल- 3, 2023

49 बनाते ही शुभमन गिल बनेंगे नंबर 1

49 रन बनाते ही शुभमन गिल आईपीएल के इतिहास में 900 प्लस रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। 49 रन बनाने पर वे 23 साल की उम्र में इस मुकाम को हासिल कर लेंगे। जबकि विराट ने इस काम को 27 वर्ष की उम्र में किया था।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो