Search
Close this search box.

IPL 2022, RR vs RCB: रनों के साथ जोस बटलर ने की रिकॉर्ड्स की बौछार, क्वालिफायर-2 में धराशायी हुए ढेरों रिकॉर्ड

IPL 2022, RR vs RCB: रनों के साथ जोस बटलर ने की रिकॉर्ड्स की बौछार, क्वालिफायर-2 में धराशायी हुए ढेरों रिकॉर्ड
IPL 2022, RR vs RCB: रनों के साथ जोस बटलर ने की रिकॉर्ड की बौछार, क्वालिफायर-2 में धराशायी हुए कई रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालिफायर राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को जीतकर राजस्थान ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई। जबकि फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम फाइनल से बाहर हो गई। बता दें कि RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

जोस बटलर (Jos Buttler) ने सीजन का चौथा शतक जमाते हुए 60 गेंदों में 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के आए। इस सीजन उनके नाम 16 मैचों में 824 रन हो गए हैं।

IPL 2022 Qualifier 2 RR vs RCB में बने रिकॉर्ड पर एक नजर

जोस बटलर ने आईपीएल 2022 का चौथा शतक लगाया। इसी के साथ बटलर ने एक सीजन ने सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। कोहली ने आईपीएल 2016 में 4 शतक लगाए थे।

जोस बटलर ने आईपीएल में इस साल 16 मैचों में 824 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में माइक हसी (रन 733, साल 2013), क्रिस गेल (रन 733, साल 2012) और केन विलियमसन (रन 735, साल 2018) को पीछे छोड़ दिया है।

IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जोस बटलर विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर आ गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम 5 शतक हो गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 शतक क्रिस गेल के नाम हैं।

आईपीएल प्लेऑफ़ में शतक लगाने वाले जोस बटलर पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग, शेन वॉटसन, ऋद्धिमान साहा, मुरली विजय और रजत पाटीदार शामिल हैं।

जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में 800 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके पहले तक ये रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम था, जिन्होंने 2012 में 560 रन बनाए थे।

जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे कर लिए हैं। अब टी20 क्रिकेट में उनके छक्कों की संख्या 354 हो गई है।

IPL के एक सीजन में प्लेऑफ़ के दौरान रजत पाटीदार दो पचास प्लस खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके पहले वेंकटेश अय्यर ने 2021 में ये कारनामा किया था।

58 रनों की पारी में रजत पाटीदार ने 3 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं।

मैच में संजू सैमसन ने 23 रनों की पारी खेली। उन्होंने आईपीएल करियर में 3500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो