IPL 2022 ऑक्शन: देखें 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले सभी 49 खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2022 के लिए कुल 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। लिस्ट में कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 270 और अनकैप्ड खिलाड़ियों के संख्या 903 है। इसके अलावा 41 एसोसिएट देशों के 41 प्लेयर्स ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है।

IPL 2022 Players with base price of INR 2 Crore
2 करोड़ बेस प्राइस वाले 49 खिलाड़ियों की लिस्ट

एक नजर 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर

IPL 2022 की नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुल 49 नाम हैं। लिस्ट में भारत के 17 और विदेश के 32 खिलाड़ी शामिल हैं। मिचेल स्टार्क, बेन स्टोक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स, क्रिस गेल जैसे बड़े नाम लिस्ट से नदारद हैं।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले भारतीय (17)

आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर, रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले विदेशी खिलाड़ी (32)

ऑस्ट्रेलिया (9): एशटन अगर, नाथन कुल्टर-नाइल, पेट कमिन्स, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा

इंग्लैंड (9): सैम बिलिंग्स, साकिब महमूद, क्रिस जोर्डन, क्रेग ओवरटन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, जेम्स विंस, डेविड विली, मार्क वुड

साउथ अफ्रीका (5): क्विंटन डिकॉक, मर्चन्ट डि लेंग, फाफ डुप्लेसिस, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर

वेस्टइंडीज (4): फेबियन एलन, ड्वेन ब्रावो, एविन लुईस, ऑडिन स्मिथ

बांग्लादेश (2): शाकिब अल हसन, मुस्ताफिजुर रहमान

न्यूजीलैंड (2): ट्रेंट बोल्ट, लोकी फरग्युसन

अफगानिस्तान (1): मुजीब जादरान

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में आयोजित किया जाना है। इस बार 8 की बजाय 10 टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी।

Photo of author

Manoj kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment