Search
Close this search box.

IPL 2022 Mega Auction: देखें Marquee प्लेयर्स की कीमत और खरीददार

IPL 2022 Mega Auction Marquee Players Full List
IPL 2022 Mega Auction मार्की (Marquee) प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में मार्की प्लेयर्स की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नीलामी के लिए मार्की प्लेयर्स की लिस्ट (IPL 2022 Auction Marquee Players list) में 4 भारतीय खिलाड़ियों समेत कुल 10 नाम शामिल हुए। सबसे पहले शिखर धवन पर बोली लगी। इसके बाद आर अश्विन, पेट कमिन्स, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, फाफ डुप्लेसिस, क्विंटन डिकॉक और डेविड वॉर्नर की बारी आई।

चलिए एक नजर डालते हैं मार्की प्लेयर्स की लिस्ट पर और जानते हैं, किस खिलाड़ी को किसने और कितने में खरीदा।

IPL Mega Auction 2022, Marquee प्लेयर्स की कीमत और खरीददार

मार्की (Marquee) प्लेयर्स में आईपीएल 2022 की बोली सबसे पहले ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पर लगी। उनको पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें कि इसके पहले धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए 5.20 करोड़ में खेलते थे। इसके बाद आर अश्विन (R Ashwin) की बारी आई। दाएं हाथ के इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने अपना बनाया। राजस्थान की टीम ने अश्विन को 5 करोड़ रुपये में खरीदा है।

आईपीएल 15 में नीलामी के लिए जाने वाला पहला विदेशी नाम पेट कमिन्स (Pat Cummins) का रहा। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ऑलराउंडर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। इसके लिए केकेआर को 7.25 करोड़ खर्च करने पड़े। साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) 9.25 करोड़ में पंजाब किंग्स के बने।

न्यूज़ीलैंड के घातक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ रुपये चुकाए। पिछले साल 7 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) मार्की प्लेयर्स की लिस्ट में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

गुजरात टाइटन्स ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को 6.25 करोड़ में खरीदा। इसके पहले शमी को पंजाब किंग्स की तरफ से 4.80 करोड़ मिलते थे। साउथ अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 करोड़ रुपये अदा कर अपनी टीम का सदस्य बनाया। 6.75 करोड़ के बदले क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) लखनऊ जायन्ट्स का हिस्सा बने।

मार्की प्लेयर्स की लिस्ट में सबसे आखिरी में डेविड वॉर्नर (David Wraner) पर बोली लगी। वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा। मालूम हो कि आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉर्नर को 12.50 करोड़ रुपये में अपना बनाया था।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो