Search
Close this search box.

CSK vs MI: जडेजा और सूर्यकुमार के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ऐसी हो सकती है चेन्नई और मुंबई की प्लेइंग XI

CSK vs MI: जडेजा और सूर्यकुमार के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ऐसी हो सकती है चेन्नई और मुंबई की प्लेइंग XI
CSK vs MI: जडेजा और सूर्यकुमार के बाहर होने के बाद ऐसी हो सकती है चेन्नई और मुंबई की प्लेइंग XI

IPL 2022 का 59वां मैच दो ऐसी टीमों के बीच खेला जाना है, जिन्होंने मिलकर 9 बार आईपीएल का खिताब जीता है। जी हां आज का मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस लड़ेगी सम्मान की लड़ाई

IPL 2022 के प्लेऑफ़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट का सफर बाकी बचे तीनों मैच जीत कर खत्म करना चाहेगी। इसी सफर में आज वे पीली जर्सी वाली CSK से दो-दो हाथ करेंगे। मालूम हो कि मुंबई 11 में से महज 2 मैच जीतने में सफल रही हैं। वहीं 9 मैच उनको गंवाने पड़े हैं। अंकतालिका में वे सबसे नीचे दसवें नंबर पर बने हुए हैं।

जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ़ में पहुंचने की हल्की सी उम्मीद अब भी बाकी है। इसके लिए सबसे पहले उनको बाकी के 3 मैच जीतकर 14 अंकों तक पहुंचना होगा। इसके बाद उनको दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। फिलहाल CSK 11 मैचों में 4 जीत और 8 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है।

IPL 2022 से रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव बाहर

पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे की दो टीमों के दो खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। ये खिलाड़ी हैं, चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव। अब दोनों टीमों को इस सीजन इन दो धुरंधरों के बगैर ही खेलना होगा। इस सीजन भले ही जडेजा गेंद और बल्ले से अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। पर वे कभी भी किसी भी परिस्थितियों उलटफेर करने का दमखम रखते हैं।

इसके विपरीत सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में थे। मध्यक्रम का अधिकांश भार सूर्यकुमार के कंधों पर था। उन्होंने 43.29 की औसत और 145.67 के स्ट्राइक रेट से 8 मैचों में 303 रन बना लिए थे। सूर्यकुमार यादव का चोट से बाहर मुंबई के लिए बेहद निराशाजनक है।

CSK vs MI संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो, एम तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, एम अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ