IPL 2022, DC vs PBKS: मयंक के खेलने पर संशय, मिचेल मार्श की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, देखें संभावित XI

IPL 2022, DC vs PBKS: मयंक के खेलने पर संशय, मिचेल मार्श की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, देखें संभावित XI
मयंक अग्रवाल (Photo- IPL/BCCI)

IPL 2022 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। सीजन की शुरुआत जीत के साथ करने वाली दिल्ली ने पिछले 5 मैच में से 2 मैच में जीते हैं। पिछले मैच में उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 16 रनों से मात दी थी। वहीं, दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 6 में से 3 मैच जीते हैं। पिछले मुकाबले में उनको सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट हार का स्वाद चखना पड़ा था। 6 पॉइंट्स के साथ पंजाब पॉइंट्स टेबल पर सातवें और दिल्ली 4 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।

दिल्ली कैपिटल्स के खेमें में कोरोना का साया

कोरोनावायरस के चलते दिल्ली कैपिटल्स के खेमें में हलचल मची हुई है। मिचेल मार्श समेत दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ के 4 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद मुकाबला पुणे से मुंबई शिफ्ट करना पड़ा। मिचेल मार्श कम से कम पंजाब किंग्स के खिलाफ आज के मुकाबले से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनके स्थान पर टिम साइफ़र्ट को मौका दिया जा सकता है।

कप्तान मयंक अग्रवाल के खेलने पर संशय

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन ने पंजाब किंग्स की कमान संभाली थी। चोट के चलते मयंक को उस मैच से बाहर बैठना पड़ा था। फिलहाल उनकी चोट को लेकर कोई ताजा अपडेट नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध वे खेलेंगे या नहीं ये देखने वाली बात होगी। बावजूद पिछली हार के पंजाब आज के मैच में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है।

संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर,टिम साइफ़र्ट, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, शार्दूल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजूर रहमान, खलील अहमद

पंजाब किंग्स

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ऑडिन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोरा, अर्शदीप सिंह

Photo of author

Manoj kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment