Search
Close this search box.

IPL 2022 ऑक्शन: 10 करोड़ प्लस में कुल 11 खिलाड़ी, एक नजर में देखें पूरी लिस्ट

IPL 2022 mega auction list of players sold for 10 crore rupees
IPL 2022 Auction: 10 करोड़ या उससे ज्यादा रुपए में बिकने वाले खिलाड़ी

आईपीएल 2022 की नीलामी (IPL 2022 Auction) का सम्पन्न हो गई है। जहां कई युवा मालामाल हुए तो, वहीं कई दिग्गजों को पहले दिन कोई खरीददार नहीं मिला। पहले दिन की नीलामी में 10 नाम ऐसे रहे जिन्होंने 10 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा का आंकड़ा पर किया। वहीं दूसरे दिन केवल एक खिलाड़ी की राशि 10 करोड़ रुपए के पारर गई। चलिए एक नजर डालते हैं इन सभी 11 खिलाड़ियों की लिस्ट पर।

10 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा में बिकने वाले खिलाड़ी

आईपीएल 2022 की नीलामी में अब तक सबसे महंगा बिकने वाला नाम ईशान किशन (Ishan Kishan) है। उनको मुंबई इंडियन (Mumbai Indians) ने वापस अपनी टीम में शामिल किया। इसके लिए मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपए खर्च किए। बता दें कि इसके पहले बाएं हाथ इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस की तरफ से 6.20 करोड़ रुपए मिलते थे।

आईपीएल सीजन 15 के दूसरे सबसे महंगे 10 करोड़ी तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) बने। आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से चाहर को 80 लाख रुपए मिलते थे। लेकिन इस बार दीपक चाहर को अपना बनाने के लिए चेन्नई को 14 करोड़ रुपए चुकाने पड़े।

मार्की (Marquee) प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) सबसे बड़ी कीमत पाने वाले खिलाड़ी रहे। उनको 12.25 करोड़ रुपए के बदले कोलकाता नाइट नाइट राइडर्स ने अपना बनाया। आईपीएल 2021 अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के लिए 7 करोड़ में खेले थे। ऑक्शन के दूसरे दिन इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

लिस्ट में 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जो 10.75 करोड़ रुपए में बिके। शार्दूल ठाकुर (Shardul Thakur) को दिल्ली कैपिटल्स, हर्षल पटेल (Harshal Patel) व वानिनिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा।

10 करोड़ या उससे ज्यादा की धनराशि पाने वाले आखिरी के तीनों प्लेयर तेज गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फरग्युसन (Lockie Ferguson) को गुजरात टाइटन्स, आवेश खान (Avesh Khan) को लखनऊ सुपर जायन्ट्स और प्रसिद्ध प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। इन तीनों तेज गेंदबाजों को 10-10 करोड़ रुपए खर्च कर टीमों ने अपने साथ शामिल किया।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 Mega Auction: देखें Marquee प्लेयर्स की कीमत और खरीददार