Search
Close this search box.

टी20 में सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने वाले भारतीय कप्तान, देखें रोहित, कोहली और धोनी का नंबर

टी20 में सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने वाले भारतीय कप्तान, देखें रोहित, कोहली और धोनी का नंबर
विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो: ट्विटर)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में इस समय टीम इंडिया जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दूसरों शब्दों में कहें तो जब से रोहित फुल-टाइम कप्तान बने हैं, तब से भारतीय टीम ने हार का मुंह नहीं देखा है। बता दें कि साउथ दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज में टीम इंडिया को करारी हार सामना करना पड़ा था। उसके बाद रोहित हिटमैन ने टीम की कमान संभाली और भारत विजयी रथ पर सवार हो गया।

सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप के मामले में रोहित शर्मा निकले आगे

टी20 क्रिकेट (T20I Cricket) में सबसे ज्यादा क्लीन करने वाले भारतीय कप्तानों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सबसे आगे निकल गए हैं। रोहित की कप्तानी में भारत 4 बार विपक्षी टीम का पूरी तरह से सफाया कर चुका है। सबसे पहले 2017 में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद 2018 में वेस्टइंडीज, 2021 में न्यूजीलैंड और 2022 में दोबारा वेस्टइंडीज का 3-0 से पत्ता साफ किया।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 6 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हिस्सा लिया है। जिसमें 5 बार भारत ने बाजी मारी। वहीं एक बार हार का मुंह देखना पड़ा। 2019 में न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित एंड कंपनी को 1-2 से हार मिली थी।

विराट कोहली के नाम 2 और एमएस धोनी के नाम 1 क्लीन स्वीप

वर्ल्ड कप के बाद भारत की कप्तानी छोड़ने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम टी20 में 2 बार विपक्षियों का क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड है। कोहली की अगुवाई में भारत ने साल 2019 में आयरलैंड को दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया था। इसके बाद 2019 में वेस्टइंडीज का 3-0 से पत्ता साफ किया। वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया का ऑस्ट्रेलिया में 3-0 से सीरीज में व्हाइटवॉश किया था।

इसके अलावा सुरेश रैना (Suresh Raina) भी टी20 मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। रैना की कप्तानी में भारत ने 2010 में हरारे में जिम्बॉब्वे के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से जीती थी।

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो